कारमेल स्कूल के विद्यार्थियों ने जल संरक्षण का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन
तस्वीरें हैं | Prabhat Khabar Network

तस्वीरें हैं | Prabhat Khabar Network

चक्रधरपुर के कारमेल स्कूल में कैच द रेन अभियान के तहत छात्रों ने जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन के प्रति लोगों को जागरूक किया। जानिए पूरी खबर।

विज्ञापन

चक्रधरपुर: चक्रधरपुर नगर परिषद द्वारा कारमेल स्कूल में जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन के प्रति विद्यार्थियों व आमजन को जागरूक करने के लिए “कैच द रेन” जन-जागरुकता अभियान चलाया गया. इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने “जहां भी गिरे, जब भी गिरे, वर्षा जल संचित करें” के संदेश के साथ जागरुकता रैली निकाली. विद्यार्थियों ने बैनर व स्लोगन के माध्यम से लोगों को जल की प्रत्येक बूंद बचाने और वर्षा जल संचयन प्रणाली अपनाने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम में बच्चों को भू-जल स्तर बढ़ाने और जल संकट की रोकथाम के उपायों की जानकारी दी गयी. अंत में सभी ने जल संरक्षण की शपथ ली और दैनिक जीवन में पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करने का संकल्प लिया.


विज्ञापन
शीन अनवर

लेखक के बारे में

By शीन अनवर

शीन अनवर वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक एवं स्नातकोत्तर तथा बी एड किया है. राजनीति, धर्म, शिक्षा के क्षेत्र में इन्होंने लंबा काम किया है. डिजिटल जर्नलिज्म में 5 साल का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola