चक्रधरपुर में 2 अगस्त को लगेगा रक्तदान सह नेत्रदान शिविर

Updated:
विज्ञापन
तस्वीर है | Prabhat Khabar Network

तस्वीर है | Prabhat Khabar Network

चक्रधरपुर के कार्मेल स्कूल में 2 अगस्त को रक्तदान और नेत्रदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस महादान में शामिल होकर लोगों की जान बचाने में सहयोग करें।

विज्ञापन

चक्रधरपुर: चक्रधरपुर के कार्मेल स्कूल में 2 अगस्त को प्रोजेक्ट जागृति के तहत सुबह 9:00 बजे से रक्तदान सह नेत्रदान शिविर का आयोजन किया जायेगा. सृष्टि अल्ट्रासाउंड एवं नेत्र क्लिनिक तथा संत अंजला अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान और नेत्रदान के प्रति जागरूक करना है. नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ सेलिन सोशन ने बताया कि एक यूनिट रक्त से कई मरीजों की जान बचायी जा सकती है. वहीं नेत्रदान से दृष्टिबाधितों को नई रोशनी मिल सकती है. आयोजकों ने नागरिकों से शिविर में पहुंचकर महादान में सहयोग की अपील की है.


विज्ञापन
शीन अनवर

लेखक के बारे में

By शीन अनवर

शीन अनवर वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक एवं स्नातकोत्तर तथा बी एड किया है. राजनीति, धर्म, शिक्षा के क्षेत्र में इन्होंने लंबा काम किया है. डिजिटल जर्नलिज्म में 5 साल का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola