इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों को मिलेगा पोशाक भत्ता, अगले वेतन में 6,250 का होगा भुगतान

Updated:
विज्ञापन

इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों को मिलेगा पोशाक भत्ता, अगले वेतन में 6,250 का होगा भुगतान | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों को मिलेगा पोशाक भत्ता, अगले वेतन में 6,250 का होगा भुगतान

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चक्रधरपुर

विज्ञापन

ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चांद मोहम्मद ने बताया कि रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत आरटी जन, वेल्डर, कारपेंटर, चौकीदार एवं लोहार श्रेणी के कर्मचारी वर्ष 2019 से पोशाक भत्ता से वंचित थे. इस मुद्दे को यूनियन ने लगातार मंडल और जोन स्तर के रेलवे अधिकारियों के समक्ष पत्राचार के माध्यम से उठाया. उन्होंने कहा कि यूनियन के लगातार प्रयासों के बाद रेल प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया और निर्णय लिया कि संबंधित कर्मचारियों को आगामी वेतन के साथ 6,250 का पोशाक भत्ता भुगतान किया जाएगा. यह भत्ता प्रत्येक वर्ष जुलाई माह में दिया जाता है. इस निर्णय से इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों में खुशी का माहौल है. यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चांद मोहम्मद ने चक्रधरपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) आरपी मीना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांग पूरी होने से उन्हें राहत मिली है. साथ ही यूनियन ने रेल प्रशासन से मांग की है कि चक्रधरपुर मंडल के इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों को लंबित आवास भत्ता एवं साइकिल भत्ता (एरियर) का भुगतान भी जल्द से जल्द किया जाए, ताकि कर्मचारियों की अन्य लंबित समस्याओं का भी समाधान हो सके.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola