बेगूसराय में 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' अभियान की तैयारियां तेज, डीएम ने की समीक्षा बैठक

Updated:
विज्ञापन
समीक्षा करते डीएम

समीक्षा करते डीएम

Begusarai News : बेगूसराय में नशामुक्त युवा अभियान की तैयारी शुरू। डीएम ने जीडी कॉलेज में होने वाले कार्यक्रम और युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

विज्ञापन

Begusarai News : कारगिल विजय भवन में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा माय भारत के तत्वावधान में संचालित 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान' के सफल आयोजन और व्यापक क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई.

2 अगस्त को जीडी कॉलेज में होगा मुख्य कार्यक्रम

बैठक में जिला पदाधिकारी ने बताया कि इस राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ 2 अगस्त 2026 को प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा. इसी क्रम में बेगूसराय जिले का मुख्य कार्यक्रम जीडी कॉलेज में आयोजित होगा, जिसमें जिले के प्रभारी मंत्री की उपस्थिति प्रस्तावित है.

युवाओं को नशे से दूर रखने पर दिया जोर

डीएम श्रीकांत शास्त्री ने कहा कि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना और उन्हें राष्ट्र निर्माण की सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना समय की आवश्यकता है. उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया.

लाइव प्रसारण और व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश

बैठक में बिट्टु कुमार सिंह, उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा को संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम के सफल संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई. वहीं जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी को लाइव प्रसारण की व्यवस्था करने तथा एनआईसी का लिंक सभी शैक्षणिक संस्थानों और संबंधित विभागों को समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया.

प्रचार-प्रसार पर रहेगा विशेष जोर

जिला पदाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, जीडी कॉलेज के प्राचार्य, जिला परियोजना प्रबंधक (जीविका), महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, नगर आयुक्त, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों और अंचल अधिकारियों को शैक्षणिक संस्थानों, जीविका दीदियों, स्वयं सहायता समूहों, युवाओं, उद्यमियों और आम नागरिकों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने को भी कहा. बैठक में उप विकास आयुक्त आकाश चौधरी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रंजीत कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

Also Read : शेरघाटी में किशोर की पीट-पीटकर हत्या के बाद तनाव, डीएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, सभी पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस



विज्ञापन
Bipin Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन