इटली जाने वालों को गाय की सेवा क्या समझ आएगी? OP राजभर का कांग्रेस पर हमला, संसद खत्म होते ही विदेश चले जाते हैं
ओमप्रकाश राजभर
UP News: IIT मद्रास के निदेशक के गोमूत्र संबंधी बयान पर छिड़ी बहस के बीच, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जो लोग केवल संसद सत्र के दौरान देश में दिखाई देते हैं और सत्र समाप्त होते ही इटली चले जाते हैं, वे गाय की सेवा के महत्व को नहीं समझ सकते.
UP News: IIT मद्रास के निदेशक वी. कामाकोटी के गोमूत्र संबंधी बयान को लेकर छिड़ी सियासी बहस के बीच उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने कभी गाय की सेवा नहीं की, वे इस विषय की गंभीरता को समझ ही नहीं सकते.
'संसद खत्म होते ही इटली चले जाते हैं'
ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग केवल संसद सत्र के दौरान ही देश में दिखाई देते हैं. सत्र समाप्त होते ही वे इटली चले जाते हैं. ऐसे लोगों के बयान का कोई महत्व नहीं है.
राजभर ने कहा, "यह तय है कि जिन्होंने कभी गाय की सेवा नहीं की, वे इस मुद्दे को समझ नहीं सकते. जो लोग सिर्फ विदेश यात्राओं में व्यस्त रहते हैं, संसद चलने पर ही भारत आते हैं और सत्र खत्म होते ही इटली चले जाते हैं, उनके बयान का कोई महत्व नहीं है."
IIT मद्रास निदेशक के बयान पर मचा है राजनीतिक घमासान
दरअसल, IIT मद्रास के निदेशक वी. कामाकोटी की ओर से गोमूत्र को लेकर दिए गए बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है. विपक्ष लगातार इस मुद्दे पर सरकार और भाजपा से जुड़े नेताओं को घेर रहा है. वहीं भाजपा और उसके सहयोगी दल इसे भारतीय परंपरा और संस्कृति से जुड़ा विषय बता रहे हैं.
राजभर ने विपक्ष की आलोचना की
राजभर ने कहा कि विपक्ष बिना तथ्यों को समझे केवल राजनीतिक बयानबाजी कर रहा है. उनका कहना है कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं का सम्मान किया जाना चाहिए और किसी भी विषय पर टिप्पणी करने से पहले उसकी जानकारी होना जरूरी है. यह बयान ऐसे समय आया है, जब गोमूत्र पर हुई टिप्पणी को लेकर देशभर में राजनीतिक बहस तेज हो गई है और पक्ष-विपक्ष आमने-सामने हैं.
यह भी पढ़ें: UP Police की महिला SI का कमाल, कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतकर भारत का सिर किया ऊंचा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए