दुर्गम रास्तों को पार कर गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम, 121 लोगों की हुई जांच, मिले 4 मरीज मिले

Updated:
विज्ञापन
स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों की जांच करते हुए स्वास्थ कर्मी और  मौके पर पहुंचे सिविल सर्जन | Prabhat Khabar Network

स्वास्थ्य शिविर में शामिल ग्रामीण

नोवामुंडी के ताड़ेया गांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 121 लोगों की मलेरिया जांच में 4 मरीज मिले. स्वास्थ्य विभाग ने अंधविश्वास छोड़ इलाज कराने की अपील की.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नोवामुंडी

पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड के ताड़ेया गांव के हामसादा टोला में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग और टाटा स्टील फाउंडेशन (टीएसएफ) की ओर से विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया गया. मलेरिया और फाइलेरिया रोकथाम अभियान के तहत आयोजित इस शिविर में मेडिकल टीम खराब और कठिन रास्तों से गुजरकर गांव पहुंची और ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराईं.

शिविर में 121 ग्रामीणों की मलेरिया जांच की गई, जिसमें चार लोग मलेरिया पॉजिटिव पाए गए. सभी संक्रमित लोगों को तुरंत दवा देकर इलाज शुरू किया गया. स्वास्थ्य टीम ने घर-घर जाकर बुखार से पीड़ित लोगों की पहचान की और परिवारों को एलएलआईएन मच्छरदानियां बांटीं. स्वास्थ्यकर्मियों ने ग्रामीणों को मच्छरदानी के सही इस्तेमाल, घर के आसपास पानी जमा नहीं होने देने और समय पर जांच कराने के बारे में जागरूक किया.

अंधविश्वास छोड़ समय पर इलाज कराने की अपील

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में अभी भी कुछ लोग बीमारी के समय झाड़-फूंक और पूजा-पाठ पर भरोसा करते हैं, जिससे इलाज में देरी हो जाती है. स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की कि बुखार या किसी भी बीमारी की स्थिति में अंधविश्वास से बचें और तुरंत नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं.

अधिकारियों ने स्वास्थ्य टीम के प्रयासों को सराहा

कार्यक्रम का निरीक्षण सिविल सर्जन जुझार मांझी और मलेरिया विभाग के शशि रंजन महतो ने किया. अधिकारियों ने कहा कि दूर-दराज के इलाकों में बीमारी रोकने और लोगों को जागरूक करने के लिए ऐसे स्वास्थ्य शिविर जरूरी हैं. ग्रामीणों ने भी कठिन परिस्थितियों में गांव पहुंचकर सेवा देने के लिए एएनएम, सहिया, एमपीडब्ल्यू और टीएसएफ की टीम की सराहना की.

इस मौके पर सीएचसी प्रभारी बड़ा जामदा डॉ. प्रिंस पिंगुआ, डॉ. कुशल कुमार साहू (टीएसएफ), डॉ. नागमणि बेहरा, चिंतामणि गोप, अभिषेक कुमार, प्रवीण कुमार, कमल सिंकू सहित स्वास्थ्य विभाग और टीएसएफ की टीम मौजूद रही.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola