???::: ????????? ?????? ??? ???? ?? ????????????

ओके::: पाकिस्तान बिगाड़ रहा भारत की अर्थव्यवस्था- फरक्का, पाकुड़ व बरहेट पर एनआइए की पैनी नजर- पश्चिम बंगाल व झारखंड के रास्ते भारत में भेज रहा जाली नोट- साहिबगंज व पाकुड़ में कई कमीशन बेस पर कर रहे काम- गृह मंत्रालय ने भी मामले को लिया है गंभीरता से- 1500 करोड़ के जाली नोट भेजा […]
ओके::: पाकिस्तान बिगाड़ रहा भारत की अर्थव्यवस्था- फरक्का, पाकुड़ व बरहेट पर एनआइए की पैनी नजर- पश्चिम बंगाल व झारखंड के रास्ते भारत में भेज रहा जाली नोट- साहिबगंज व पाकुड़ में कई कमीशन बेस पर कर रहे काम- गृह मंत्रालय ने भी मामले को लिया है गंभीरता से- 1500 करोड़ के जाली नोट भेजा गया भारत- झारखंड व बंगाल के मास्टर माइंड की तलाश में एनआइएअजय झा, देवघरबंगलादेश के जरिये भारत के कुछ लोगों को साथ लेकर पाकिस्तान भारत की अर्थव्यवस्था को बिगाड़ने में जुट गया है. पाकिस्तान का आतंकी संगठन आइएसआइ भारत में करोड़ों के जाली नोट खपा रहा है. इस काम के लिए भारत बंगलादेश की सीमा आतंकियों के लिए सबसे महफूज बताया जा रहा है. पाकिस्तान बंगलादेश के गरीबों व भारत के कुछ लोगों को कमीशन का लालच देकर इस धंधे को बड़ी आसानी से चला रहा है. वर्षों से एनआइए सीमाई इलाकों में खाक छान रही है. पता लगाया जा रहा है कि कौन भारत में जाली नोट ला रहा है. क्योंकि राजमहल, उधवा, राधानगर, पाकुड़, फरक्का के इलाके में दर्जनों बार जाली नोटों का बड़ा खेप पकड़ा गया है. वर्तमान में एनआइए बरहेट व राधानगर के इलाके में जाली नोट के कारोबारियों को ढूंढ़ रही है. खबर है कि इस इलाके के कई लोग ऐसे हैं, जो रुपयों के लालच में जाली नोट बंगलादेश से ला रहे हैं और इसे खपा कर अर्थव्यवस्था बिगाड़ने में लगे हुए हैं. गृह मंत्रालय इस मामले में गंभीर हो गयी है. एनआइए को खबर है कि पाकिस्तान के आतंकी संगठन आइएसआइ ने 1500 करोड़ के जाली नोट भारत भेजा है. किस-किस के पास वो नोट भेजे गये हैं. एनआइए इसका पता लगाने में दिनरात जुटी हुई है.चोरी के सामान के बदले आता है जाली नोटवर्तमान में राजमहल का इलाका पूरे देश में चोरी का सामान खपाने के मामले में बदनाम है. अब तक यहां देश के कई राज्यों की पुलिस छापेमारी कर चुकी है. देश भर से चोरी किये गये सोना, मोबाइल, लैपटॉप, गांजा, अफीम, ड्रग्स, असलहे इसी इलाके में डंप होते हैं. यहां से चोरी का सामान बंगलादेश भेजा जाता है और इसके बदल बंगलादेश से जाली नाेट भेजते हैं. दबंग लेडी गैंग की हो रही चर्चाराजमहल के इलाके में एक दबंग लेडी गैंग का नाम हमेशा चर्चा में रहता है. खबर है कि यह महिला चोरी का सामान बंगलादेश भेजती है और वहां से जाली नोट भारत लाती है. सूत्रों की माने तो इस महिला का संपर्क कुख्यात आपराधिक गिरोह ‘पीके’ से भी है.दो राज्यों पर एनआइए की नजरभारत के दो राज्य पश्चिम बंगाल व झारखंड पर एनआइए की पैनी नजर है. क्योंकि पश्चिम बंगाल के फरक्का व झारखंड के राजमहल, बरहरवा व पाकुड़ के इलाके में आतंकी जाली नोट के धंधे में अपनी पैठ जमा चुके हैं. कई बार करोड़ों के जाली नोट पकड़े भी गये हैं. आतंकी इस रास्ते से कोलकाता जैसे मेट्रो सिटी में अपना धंधा जमा रहे हैं. यहां भी एनआइए एक टीम बना कर दो महीने से ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है.तारिकुल इस्लाम की निशानदेही पर हो रही छापेमारीजिस तारिकुल इस्लाम को एनआइए ने वर्धमान बम ब्लास्ट कांड के मामले में पकड़ा था. उसका साहिबगंज से काफी गहरा संबंध है. अब एनआइए इस इलाके में उसके लिंक को ढूंढ़ने में लगी है. वह किस-किस से बात करता था, कहां-कहां जाता था, किन लोगों के संपर्क में था सारी गतिविधियों का पता लगाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










