एमडीएम बंद, काटा बवाल

मंडरो : मंडरो प्रखंड स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बंगलिया मे दो दिनो से एमडीएम बंद पाया गया. मंगलवार को छात्रो का कहना है कि हमारे मास्टर साहब रोज-रोज किसी न किसी बात को लेकर बहाना बना देते हैं. कहते हैं कि आज रसोईया नहीं आई है तो कभी तबीयत खराब है और कभी एमडीएम का […]
मंडरो : मंडरो प्रखंड स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बंगलिया मे दो दिनो से एमडीएम बंद पाया गया. मंगलवार को छात्रो का कहना है कि हमारे मास्टर साहब रोज-रोज किसी न किसी बात को लेकर बहाना बना देते हैं.
कहते हैं कि आज रसोईया नहीं आई है तो कभी तबीयत खराब है और कभी एमडीएम का राशि उपलब्ध नहीं है. इस तरह की बात कर बच्चों को बहाना बना दिया जाता है. इस स्कूल में दो शिक्षक हैं प्रधान शिक्षक संतोष किस्कू व सहायक शिक्षक अरविंद पोद्दार, प्रधान शिक्षक संतोष किस्कू ने किसी बात को बताने से इनकार कर दिया. इधर बीइइओ सर्किल मरांडी ने बताया कि इस तरह के बच्चों के साथ नहीं होना चाहिए यदि रसोइया काम पर नहीं आती है तो इसकी सूचना देना चाहिये. यह लापरवाही है.
मामले पर जांच होगी और कार्रवाई की जायेगी. इस मौके पर सवीन कुमारी, माधुरी कुमारी, रागिनी कुमारी, अंशिका कुमारी, रानी कुमारी, शिखा कुमारी, बिट्टू कुमार, चिंटू कुमार सहित दर्जनों छात्र उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










