ओके::राजमहल विस में जनसंपर्क की खबरें

Published at :16 Dec 2014 1:01 AM (IST)
विज्ञापन
ओके::राजमहल विस में जनसंपर्क की खबरें

प्रतिनिधि, साहिबगंज राजमहल विधान सभा झामुमो प्रत्याशी ने चलाया जनसंपर्क साहिबगंज. झामुमो प्रत्याशी एमटी राजा ने राजमहल के सदर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने लोगों से मिल कर अपने पक्ष में वोट डालने की अपील की. इस मौके पर झामुमो के कई कार्यकर्ता साथ में थे. झाविमो प्रत्याशी ने कई गांवों का […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, साहिबगंज राजमहल विधान सभा झामुमो प्रत्याशी ने चलाया जनसंपर्क साहिबगंज. झामुमो प्रत्याशी एमटी राजा ने राजमहल के सदर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने लोगों से मिल कर अपने पक्ष में वोट डालने की अपील की. इस मौके पर झामुमो के कई कार्यकर्ता साथ में थे. झाविमो प्रत्याशी ने कई गांवों का दौरा किया साहिबगंज. झाविमो प्रत्याशी कृष्णा महतो ने सोमवार को राजमहल के कई गांवों का दौरा किया. इस दौरान श्री महतो ग्रामीणों से मिले और अपने पक्ष में वोट देने की अपील की. मौके पर झूलन महतो, रवि कुमार, कुंदन साह आदि कार्यकर्ता साथ थे.निर्दलीय प्रत्याशी ने मांगा वोट साहिबगंज. राजमहल विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी विनोद यादव ने सोमवार को राजमहल, उधवा, तालझारी प्रखंड में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान कई समर्थक साथ थे. सपा प्रत्याशी ने किया जनसंपर्कसाहिबगंज. सपा प्रत्याशी अरशद नसर ने साहिबगंज सदर व राजमहल के ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क किया. इस दौरान श्री नसर मतदाताओं से मिले और अपने पक्ष में वोट डालने की अपील की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola