पेट्रोलियम मंत्रालय की अपील: तेल की खपत घटाएं, इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर कदम बढ़ाएं

Updated:
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस करती पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा, फोटो एक्स

Petrol And Diesel: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की सलाह दी है.

विज्ञापन

Petrol And Diesel: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, मैं आपको यह बताना चाहूंगी कि प्रधानमंत्री ने देश के सभी नागरिकों से पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने का आग्रह किया है. जहां भी संभव हो, मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें; कारपूलिंग को अपनाएं; माल की ढुलाई के लिए रेलवे को प्राथमिकता दें; और जहां भी मुमकिन हो, इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग बढ़ाएं.

देश के आर्थिक बोझ को कम किया जाए : पेट्रोलियम मंत्रालय

पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा- हम सब मिलकर अपने दैनिक जीवन में ऊर्जा बचाने के लिए हर संभव प्रयास करें, ताकि देश पर जो आर्थिक बोझ अभी पड़ा हुआ है, उसे कम किया जा सके.

देश में कच्चे तेल का भंडार बना हुआ है: मंत्रालय

पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा- पूरी दुनिया में वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति शृंखला में रुकावटें आई हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. हालांकि, भारत सरकार ने कई प्रभावी कदम उठाए हैं और यह सुनिश्चित करने की कोशिश की है कि आम उपभोक्ता के लिए ईंधन की आपूर्ति बिना किसी ज्यादा परेशानी के बनी रहे. इन सभी कदमों के परिणामस्वरूप, हमारा कच्चा तेल भंडार अच्छी तरह से बना हुआ है. हमारी रिफाइनरियां अपनी पूरी क्षमता से काम कर रही हैं. किसी भी रिटेल आउटलेट पर ईंधन खत्म होने की कोई घटना सामने नहीं आई है. न ही LPG डिस्ट्रीब्यूटरशिप पर ईंधन खत्म होने की कोई रिपोर्ट मिली है.

पिछले तीन दिनों में 1 करोड़ 26 लाख LPG सिलेंडर घरों तक पहुंचाए गए

पिछले तीन दिनों में, 1 करोड़ 14 लाख बुकिंग के मुकाबले घरों तक 1 करोड़ 26 लाख LPG सिलेंडर पहुंचाए गए हैं. इसी तरह, पिछले तीन दिनों में कमर्शियल LPG की बिक्री 17,000 टन से ज्यादा हो गई है. ऑटो LPG की बिक्री भी 762 टन से ज्यादा हो गई है.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी की अपील: एक साल सोना न खरीदें, क्या है वजह?

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola