नौ माह से दफ्तर-दफ्तर घूम कर जिंदा होने का सबूत दे रहा है श्रीकुंड के संतोष कुमार पांडे

Updated:
विज्ञापन
नौ माह से दफ्तर-दफ्तर घूम कर जिंदा होने का सबूत दे रहा है श्रीकुंड के संतोष कुमार पांडे

मुखिया बोले ऑनलाइन में दर्ज कर दिया गया है नाम

विज्ञापन

बरहरवा

प्रखंड क्षेत्र के एक वयस्क को मृत बताकर राशन कार्ड से नाम काट दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. जिसके बाद व्यक्ति अपने जिंदा होने की सबूत देते हुए सरकारी दफ्तरों की चक्कर काट रहा है. इस बाबत उन्होंने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से शिकायत की है. प्रखंड क्षेत्र के श्रीकुंड के रहने वाले संतोष कुमार पांडे, पिता स्वर्गीय नंदजी पांडे ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी बरहरवा को आवेदन सौंपकर उनका राशन कार्ड डिलिट कर दिये जाने की शिकायत की है. आवेदन में कहा गया है कि एक स्वयं सहायता समूह के डीलर द्वारा उन्हें मृत घोषित कर करीब 9 महीने पहले उनका लाल राशन कार्ड डिलिट कर दिया गया है. इस कारण उनके परिवार का नाम सरकारी योजनाओं से कट गया है. उन्होंने उनका राशन कार्ड फिर से बनाने तथा स्वयं सहायता समूह पर कार्रवाई करने की मांग की है. मामले को लेकर मुखिया मोहम्मद काबिल ने बताया कि संतोष कुमार पांडे का राशन कार्ड से नाम डिलिट हो जाने की जब सूचना उन्हें प्राप्त हुई तो उसके बाद ऑनलाइन करके कागजात भेज दिया गया है. क्योंकि अभी राशन कार्ड में नया नाम नहीं चढ़ा रहा है. इसलिए उनका नाम नहीं चढ़ा है.

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola