आदर्श हत्याकांड में चार आरोपी पुलिस रिमांड पर, बोला- सत्यम से थी पुरानी दुश्मनी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

साहिबगंज के आदर्श हत्याकांड में पुलिस ने चार मुख्य आरोपियों को रिमांड पर लिया है। सत्यम और अंशु से हत्या की साजिश को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

साहिबगंज. नगर थाना क्षेत्र के बंगाली टोला स्थित तिलकधारी कुआं चौक के निकट 01 जुलाई की देर शाम आदर्श कुमार दास उर्फ कुक्कु की गोली मारकर हत्या कर देने के मामले में बुधवार को नगर थाना पुलिस ने मंडल कारा में बंद उक्त कांड के चार आरोपियों को रिमांड पर लिया है. इस मामले में मृतक के चाचा की शिकायत पर नगर थाना कांड संख्या 116/26 दर्ज करते हुए आठ लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था. घटना के बाद पुलिस ने लगातार छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. वहीं मुख्य आरोपी अंशु कुमार सिन्हा, कथित मास्टरमाइंड सत्यम कुमार आर्य तथा उनके मुख्य सहयोगी बादल और सुशांत ने बाद में न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था.

विज्ञापन

मामले के अनुसंधान को आगे बढ़ाने के लिए नगर थाना पुलिस ने न्यायालय में इन चारों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेने के लिए आवेदन दिया था, जिसे न्यायालय ने स्वीकृत कर लिया. इसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल से नगर थाना लाकर गहन पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुख्य आरोपी अंशु कुमार सिन्हा से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं. वहीं कथित मास्टरमाइंड सत्यम कुमार आर्य से हत्या की साजिश, आपसी दुश्मनी, घटना की योजना तथा अन्य आरोपियों की भूमिका को लेकर लगातार पूछताछ की जा रही है.

बादल और सुशांत से भी घटना में उसकी भूमिका और घटनाक्रम के संबंध में सवाल-जवाब किए जा रहे हैं. पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान मामले से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आएंगे. पुलिस की प्राथमिकता हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के साथ-साथ घटना की पूरी साजिश का खुलासा करना है. इसी उद्देश्य से चारों आरोपियों से अलग-अलग और आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जा रही है. हालांकि, रिमांड के दौरान पूछताछ में क्या-क्या तथ्य सामने आए हैं, इस संबंध में नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने अनुसंधान का हवाला देते हुए फिलहाल कोई जानकारी साझा करने से इनकार किया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola