बंधकों को छुड़ाने पहुंची पुलिस पर पथराव, नामजद आरोपी शाहजुल शेख गिरफ्तार
साहिबगंज (फाइल फोटो)
राधानगर थाना क्षेत्र में बंधकों को बचाने गई पुलिस टीम पर पथराव के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी शाहजुल शेख को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.
प्रतिनिधि, उधवा. राधानगर थाना क्षेत्र के उत्तर पलासगाछी में बंधक बनाए गए लोगों को छुड़ाने पहुंची पुलिस टीम पर पथराव के पुराने मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाहजुल शेख के रूप में हुई है. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
जून माह में पुलिस टीम पर हुआ था पथराव
जानकारी के अनुसार, बीते जून माह में उत्तर पलासगाछी में कुछ लोगों को बंधक बनाए जाने की सूचना पर पुलिस टीम उन्हें छुड़ाने पहुंची थी. इसी दौरान पुलिस टीम पर पथराव किया गया था. मामले को लेकर राधानगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.
इस संबंध में राधानगर थाना कांड संख्या 229/26 दर्ज किया गया था. प्राथमिकी में 21 नामजद आरोपियों के अलावा 40 से 50 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया था.
छापेमारी कर आरोपी को दबोचा
मामले की जांच के क्रम में राधानगर पुलिस ने छापेमारी कर नामजद आरोपी शाहजुल शेख को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत सोमवार को जेल भेज दिया गया. पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छानबीन और संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.
छापेमारी दल में एसआई संग्राम सिंह समेत अन्य पुलिस बल शामिल थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए