गर्भवती का इलाज कराने जा रहे थे राजमहल, हाइवा-टोटो की टक्कर में 2 की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोग

Sahibganj News: साहिबगंज में गर्भवती महिला को इलाज के लिए राजमहल ले जाते समय हाइवा और टोटो की जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पूरी खबर नीचे पढ़ें…

विज्ञापन

शत्रुधन हजारी
Sahibganj News: साहिबगंज जिला के उधवा-राजमहल मुख्य मार्ग पर जामनगर के समीप मंगलवार की देर रात हाइवा और टोटो की आमने-सामने हुई टक्कर में टोटो सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया. जानकारी के अनुसार, टोटो में सवार सभी लोग 5 माह की गर्भवती महिला का इलाज कराने के लिए राजमहल आ रहे थे. इसी दौरान जामनगर के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने टोटो को जोरदार टक्कर मार दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

गर्भवती महिला भी गंभीर रूप से घायल

टक्कर इतनी जोरदार थी कि टोटो के परखच्चे उड़ गये और उसमें सवार लोग सड़क पर जा गिरे. हादसे में राधानगर थाना क्षेत्र के बालूटोला, चुवार निवासी 46 वर्षीय एईसुद्दीन शेख और 52 वर्षीय नुवाहार बीवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं, राजमहल थाना क्षेत्र के गुमास्ता टोला निवासी 26 वर्षीय यास्मीन खातून, अमानत निवासी 45 वर्षीय रहीम शेख, जामनगर निवासी 54 वर्षीय तफनारा बीवी और टोटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों एवं पुलिस की मदद से सभी घायलों को राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया.

घायलों को किया गया बड़े अस्पताल में रेफर

अस्पताल में डॉ उदय टुडू ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हसनैन अंसारी एवं पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हाइवा व टोटो को जब्त कर लिया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दुर्घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे इलाके में शोक का माहौल है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

ये भी पढ़ें…

साहिबगंज हूल दिवस 2026: सुरक्षा कारणों से बड़े कार्यक्रमों पर लगी रोक, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा

भोगनाडीह के ग्राम प्रधान समेत 53 लोगों को नोटिस, हूल दिवस पर शांति और विधि व्यवस्था भंग होने की आशंका

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola