नर्स निष्काम भाव से मरीजों की करतीं हैं सेवा

Updated:
विज्ञापन
नर्स निष्काम भाव से मरीजों की करतीं हैं सेवा

नर्स दिवस पर विशेष

विज्ञापन

साहिबगंज जिले में 169 एएनएम की पद सृजत है. पर 64 ही कार्यरत हैं. 105 पद रिक्त हैं. इधर, 64 एएनएम दिन रात मरीजों की सेवा में लगी हैं. नोबल नर्सिंग सेवा की शुरुआत करने वाली फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती पर 12 मई को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है. लोगों को स्वस्थ रखने नर्स महत्वपूर्ण योगदान देती हैं. ऐसे में नर्सों के प्रति मरीज व उनके परिजनों को सम्मान की भावना रखने की जरूरत है. एमसीएच व सदर अस्पताल में केक काट कर नर्स दिवस मनाया जायेगा. इसकी तैयारी पूरी हो गयी है. नर्सों ने बताया कि हमलोग मरीजों की सेवा ईमानदारी पूर्वक करते हैं. डॉक्टर दवा लिखते हैं. हमलोग खिलाते हैं. बिना भेदभाव सेवा करते हैं. अपने बच्चों को घर में छोड़ कर आते हैं. मरीजों की निष्काम भाव से सेवा करते हैं. 15 वर्षों बाद भी नहीं चालू हो पाया एएनएम ट्रेनिंग सेंटर जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था भगवान भरोसे है. सदर अस्पताल परिसर में 14 वर्ष पूर्व विशेष प्रमंडल ने दो करोड़ आठ लाख 69 हजार रुपये से एएनएम ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण कराया था. उम्मीद थी कि ट्रेनिंग सेंटर के चालू होने से महिलाओं को प्रशिक्षण मिल पायेगा. 15 वर्ष बीत जाने के बावजूद एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में न तो प्रशिक्षक की प्रतिनियुक्ति हुई और न ही उपकरणों की आपूर्ति करायी गयी. एएनएम ट्रेनिंग सेंटर का शुभारंभ छह अगस्त 2011 को तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री हेमलाल मुर्मू ने किया था. प्रशिक्षण केंद्र भवन की खिड़की, दराजा, इलेक्ट्रिक वायरिंग क्षतिग्रस्त हो गये हैं. एएनएम ट्रेनिंग स्कूल भवन को विभाग स्टोर रूम में उपयोग कर गया है. कुछ दिन पूर्व जिला आरसीएच कार्यालय की एएनएम ट्रेनिंग सेंटर भवन में शिफ्ट किया गया है.

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola