2019 में पिता को खोया, फिर भी नहीं टूटी हिम्मत, कोडराम के लाल ने  UPSC IFS में हासिल की रैंक 2

Updated:
विज्ञापन

Success Story: झारखंड के अंशुमन ने UPSC परीक्षा में सफलता हासिल की है. उन्होंने UPSC IFS में AIR रैंक 2 हासिल किया है.

विज्ञापन

Success Story: झारखंड के कोडरमा जिले के रहने वाले अंशुमन सिंह ने UPSC इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS) Examination 2025 में शानदार सफलता हासिल की है. उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 2 प्राप्त कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे राज्य का नाम रोशन किया है. उनकी सफलता के बाद इलाके में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं.

कैसी की UPSC परीक्षा की तैयारी?

अंशुमन ने अपनी स्कूली शिक्षा के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की थी. अंशुमान ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि यूपीएससी की परीक्षा काफी टफ होती है. तीन फेज होते हैं परीक्षा में तो अलग-अलग फेज के लिए तैयारी भी अलग तरह की लगती है. अंशुमन ने कहा कि मुझे तीनों फेज में कुछ कोर स्ट्रैटजी ने हेल्प किया, जिसमें से एक है लिमिटेड रिसोर्स रखना और मल्टीपल टाइम रिवीजन करना. इसी के साथ अंशुमन ने प्रैक्टिस पर फोकस किया और अपना कॉन्सेप्ट क्लियर रखा.

पिता के गुजर जाने के बीच जारी रखी पढ़ाई

अंशमुन ने लिए ये परीक्षा पास करना इतना आसान नहीं था. साल 2019 में एक्सीडेंट में उनके पिता गुजर गए, जिसके बाद घर की जिम्मेदारी उन पर आ गई. ऐसे में उन्होंने नौकरी के साथ सिविल सेवा की तैयारी शुरू की. 2024 में वे UPSC की लिखित परीक्षा तक पहुंचें लेकिन उनका फाइनल सेलेक्शन नहीं हो पाया. आखिरकार उन्होंने नौकरी से ब्रेक लिया और तैयारी की.

माता पिता को दिया सफलता का श्रेय

उन्होंने अपनी सफलता का क्रेडिट अपने स्वर्गीय पिता विनय कुमार सिंह को दिया. साथ ही बताया कि मां और भाई ने उन्हें हर पल सपोर्ट किया. जब भी उनका मन निराश होता था तो उन्हें मां भरोसा दिलाती थी कि एक दिन सफलता जरूर मिलेगी.

लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा

अंशुमन की ये सफलता उन लाखों झारखंड के स्टूडेंट्स के लिए प्रेरणा है जो किसी कारणवश हिम्मत हार जाते हैं. अंशुमन कि सफलता ये बताती है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत लगातार की जाए तो बड़े से बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है. उनकी कहानी अब कई युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है.

UPSC IFS परीक्षा क्या होती है?

UPSC द्वारा आयोजित Indian Forest Service (IFS) परीक्षा के जरिए वन, पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े अधिकारियों की नियुक्ति की जाती है. इस परीक्षा में चयनित उम्मीदवार देशभर के Forest Departments में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालते हैं.

यह भी पढ़ें- दादा की तरह डॉक्टर बनने का सपना, 100% मार्क्स लाने वाली शांभवी कर रहीं MBBS की तैयारी

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola