बिहार में घूस लेते रंगे हाथ पकड़ाया अमीन, 3 लाख 60 हजार रुपये की थी डिमांड

Published by :Preeti Dayal
Published at :12 May 2026 8:18 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar News Amin caught red handed taking bribe

घूसखोर अमीन के साथ एसवीयू की टीम

Bihar News: बिहार के हाजीपुर में एसवीयू की टीम ने एक अमीन को गिरफ्तार किया है. जमीन परिमार्जन और मापी के नाम पर अमीन 50 हजार रुपये घूस ले रहा था, उसी वक्त अमीन को रंगे हाथ एसवीयू की टीम ने पकड़ लिया.

विज्ञापन

Bihar News: (अभिषेक शाश्वत) लालगंज में भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष सतर्कता इकाई (एसवीयू) ने कार्रवाई करते हुए लालगंज अंचल के अमीन सुजीत कुमार को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल बढ़ गई है.

इस वजह से किया गया गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, जमीन परिमार्जन और मापी के नाम पर आरोपी अमीन की ओर से रिश्वत की मांग की जा रही थी. परिवादी ने इसकी शिकायत एसवीयू पटना से की थी. शिकायत में अमीन पर कुल 3 लाख 60 हजार रुपये घूस मांगने का आरोप लगाया गया था.

शिकायत के बाद एसवीयू ने की कार्रवाई

शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने जाल बिछाया और आरोपी अमीन सुजीत कुमार को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी को अपने साथ पूछताछ के लिए लेकर चली गई. टीम ने ये कार्रवाई लालगंज के नुनु बाबू चौक स्थित आरोपित के किराए के घर पर की.

7 मई को ही हुई थी शिकायत

मामले में एसवीयू की टीम में शामिल एक शख्स ने बताया कि पीड़ितों की तरफ से 7 मई को ही शिकायत दर्ज कराई गई थी. शिकायत मिलने के बाद उसका सत्यापन किया गया. अमीन ने सबके सामने घूस की डिमांड की थी. अमीन ने साफ कहा था कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो परिमार्जन या फिर मापी नहीं की जाएगी. इसके बाद जाल बिछाकर अमीन को गिरफ्तार किया गया. अब आज (मंगलवार) उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा.

बीडीओ पर भी हो चुकी है कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, इससे पहले जून 2025 में भी बिहार निगरानी विभाग की टीम ने लालगंज में बड़ी कार्रवाई की थी. उस दौरान लालगंज की तत्कालीन बीडीओ नीलम कुमारी को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था. कार्रवाई में बीडीओ के चालक को भी पकड़ा गया था. दोनों पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 20 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप था.

Also Read: आज पूरे बिहार में बिगड़ा रहेगा मौसम, 60 KMPH की स्पीड से चलेगी हवा, IMD की एडवाइजरी जारी

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन