हाजीपुर: मंदिर के पास बेहोश मिला युवक, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित किया

Updated:
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार | Prabhat Khabar Network

महनार के देशराजपुर में एक अज्ञात युवक बेहोशी की हालत में मिला, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Hajipur News : महनार थाना क्षेत्र के देशराजपुर बजरंगबली चौक के पास मंगलवार सुबह एक युवक बेहोशी की हालत में मिला. युवक को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल-102 एंबुलेंस को सूचना दी. एंबुलेंस के पहुंचने पर स्थानीय लोगों की मदद से युवक को महनार सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत

सीएचसी पहुंचने पर चिकित्सकों ने युवक की जांच की, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी. अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना महनार थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और युवक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी.

कई दिनों से इधर-उधर घूम रहा था युवक

स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक पिछले कई दिनों से इलाके में इधर-उधर घूम रहा था. उसके पैर में गंभीर घाव भी था. मंगलवार की सुबह उसे मंदिर के पास बेहोशी की हालत में देखा गया. उस समय उसकी सांस चल रही थी, जिसके बाद लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी. हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गयी.

शव की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में ले लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजने की तैयारी की जा रही थी. पुलिस युवक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

क्या कहते हैं चिकित्सा पदाधिकारी

सीएचसी की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पूनम सिन्हा ने बताया कि एंबुलेंस से एक युवक को अस्पताल लाया गया था. जांच के दौरान उसे मृत पाया गया. घटना की लिखित सूचना पुलिस को दे दी गयी है. पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन