सहयोग शिविर में मंत्री ने कहा- योजनाओं का लाभ लें, समस्या हो तो सीधे करें संपर्क

Updated:
विज्ञापन

शिविर के दौरान मंत्री लखेंद्र पासवान | Prabhat Khabar Network

बिहार के मंत्री लखेंद्र पासवान ने तीसिऔता में आयोजित शिविर में लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन

Hajipur News : पातेपुर प्रखंड क्षेत्र की तीसिऔता धर्मपुर पंचायत भवन परिसर में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय मुखिया सिपाही सहनी ने की. शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र पासवान ने किया.

सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील

शिविर में मंत्री लखेंद्र पासवान ने मौजूद लोगों से केंद्र और राज्य सरकार की ओर से चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की. उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ लेने में पंचायत से लेकर प्रखंड स्तर तक किसी तरह की परेशानी हो तो लोग सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं.

मौके पर कई समस्याओं का हुआ समाधान

मंत्री ने शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को विस्तार से दी. इस दौरान ग्रामीणों की ओर से रखी गयी सामान्य समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया. अधिकारियों ने संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई की जानकारी भी दी.

विकास कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

मंत्री ने शिविर में मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि विकास कार्यों में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और आम लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने को कहा.

अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

शिविर में बीडीओ डॉ. दीपक कुमार सिंह, सीओ प्रभात कुमार, बीपीआरओ डॉ. प्रभात कुमार रंजन, संजय कुमार, सरपंच राजमोहन राय, पूर्व पंचायत समिति सदस्य पवन कुमार सिंह, गोरख नारायण सिंह, श्रवण पटेल, गोपाल साह, इंद्रजीत सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे.


विज्ञापन
अभिषेक शाश्वत

लेखक के बारे में

By अभिषेक शाश्वत

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन