बच्चे के गले से सोने का हनुमान लॉकेट काटकर भाग रहा था युवक, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Updated:
विज्ञापन

जंदाहा के भान बोरहा गांव में बच्चे के गले से सोने का लॉकेट काट कर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज।

विज्ञापन

Hajipur News : जंदाहा थाना क्षेत्र के भान बोरहा गांव में पांच वर्षीय बच्चे के गले से सोने का हनुमान जी का लॉकेट काटकर भाग रहे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. आरोपी के पास से बच्चे के गले से काटा गया सोने का लॉकेट भी बरामद किया गया है. मामले में बच्चे की मां अमिशा कुमारी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

रोने की आवाज सुनकर बाहर निकली मां

प्राथमिकी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 11 बजे अमिशा कुमारी अपने घर के काम में लगी थीं. इसी दौरान उन्हें अपने पांच वर्षीय पुत्र आयांश कुमार के रोने की आवाज सुनाई दी. वह तत्काल घर से बाहर निकलीं तो देखा कि गांव का ही रवि कुमार उनके बेटे को जमीन पर लेटाकर उसके गले से सोने का हनुमान जी का लॉकेट काटकर भाग रहा था.

पति ने आरोपी को पकड़ा, ग्रामीणों ने भी घेरा

महिला ने शोर मचाते हुए अपने पति को बुलाया. पति ने आरोपी रवि कुमार को पकड़ लिया. आरोप है कि इस दौरान रवि मारपीट करने लगा. शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गये. ग्रामीणों की मदद से आरोपी को पकड़कर बांध दिया गया.

जेब से बरामद हुआ सोने का लॉकेट

ग्रामीणों ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके जेब से बच्चे के गले से काटा गया सोने का हनुमान जी का लॉकेट बरामद हुआ. घटना की सूचना जंदाहा थाना पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक और बरामद लॉकेट को अपने कब्जे में ले लिया.

आरोपी को न्यायालय भेजा गया

इस मामले में भान बोरहा निवासी अमिशा कुमारी ने अपने ग्रामीण विनोद राय के पुत्र रवि कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है. मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन