आज पूरे बिहार में बिगड़ा रहेगा मौसम, 60 KMPH की स्पीड से चलेगी हवा, IMD की एडवाइजरी जारी

Published by :Preeti Dayal
Published at :12 May 2026 7:47 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Rain Alert bad Weather today

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Rain Alert: आज पूरे बिहार में मौसम बिगड़े रहने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग की माने तो, राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश के साथ ठनका गिर सकता है. इसके साथ ही 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार में पिछले दो दिनों से लोगों को गर्मी का असर थोड़ा ज्यादा झेलना पड़ रहा था. लेकिन एक बार फिर राज्य में मौसम बिगड़ने वाला है. मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश, गरज-चमक के साथ ठनका गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया है. खासकर उत्तर बिहार के जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग की माने तो, दक्षिण बिहार के कई हिस्सों में भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. राज्य के कई इलाकों में अचानक बादल छा सकते हैं और तेज बारिश शुरू हो सकती है. इसके साथ ही बिजली गिरने की घटनाओं की भी आशंका जताई गई है.

इन जिलों में ज्यादा रह सकता है असर

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और सहरसा जिले में तेज आंधी और ठनका गिरने का ज्यादा खतरा बताया गया है.

इसके अलावा दक्षिण बिहार के पटना, गया, नालंदा, नवादा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई और मुंगेर समेत कई जिलों में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है.

अगले कुछ दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि 13 मई को भी बिहार के अधिकतर हिस्सों में बादल गरजने और तेज हवा का असर बना रह सकता है. इसके साथ ही 14 मई को उत्तर-मध्य और पूर्वी बिहार में मौसम ज्यादा एक्टिव रहने की संभावना है. तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. मौसम बदलने की वजह से लोगों को एक बार फिर गर्मी से राहत मिलेगी.

Also Read: बिहार में मंत्रियों के बंगले फाइनल, यहां रहेंगे निशांत कुमार, देखिए पूरी लिस्ट

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन