पटना: आधी रात घर में घुसे बदमाश, चोरी के बाद कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर भागे

Updated:
विज्ञापन

चोरी के बाद बिखरा सामान

पटना जिले के मसौढ़ी में एक महिला घर में अकेली थी जब बदमाशों ने देर रात घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. करीब 17 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए. महिला के शोर मचाने पर ग्रामीण जाग गए, लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे.

विज्ञापन

Patna Crime News : पटना जिले के मसौढ़ी के लहसुना थाना क्षेत्र के चपौर गांव में सोमवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक घर में घुसकर 17 हजार रुपये नकद समेत सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान चोरी कर लिया. चोरी के दौरान घर में मौजूद महिला की नींद खुल गयी और उसने शोर मचाया. इसके बाद बदमाशों ने महिला के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और मौके से फरार हो गये.

सामान गिरने की आवाज से खुली महिला की नींद

प्राथमिकी के अनुसार, चपौर निवासी स्वर्गीय प्रमोद कुमार के पुत्र प्रियंनित कुमार की मां गांव स्थित अपने घर में अकेली रहती हैं. सोमवार रात करीब 1:30 बजे घर में सामान गिरने की आवाज सुनकर उनकी नींद खुली. उन्होंने घर में अज्ञात लोगों को देखा और शोर मचाना शुरू कर दिया.

शोर सुनकर जागे ग्रामीण, महिला को कमरे से निकाला

महिला के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण भी जाग गये. ग्रामीणों के जागने की भनक लगते ही बदमाश महिला के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर भाग निकले. बाद में ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर महिला को कमरे से बाहर निकाला.

बक्से और सूटकेस का ताला तोड़कर चोरी

आरोप है कि बदमाशों ने घर में रखे बक्से और सूटकेस का ताला तोड़कर करीब 17 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिये. चोरी गये सामान में सोने की सिकड़ी, चांदी की पायल, बिछिया समेत अन्य आभूषण शामिल हैं. बदमाश घर से अन्य सामान भी अपने साथ ले गये.

बेटे को फोन कर दी घटना की जानकारी

घटना के बाद महिला ने मोबाइल से अपने बेटे प्रियंनित कुमार को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद वह घर पहुंचे. मंगलवार को उन्होंने लहसुना थाने में लिखित आवेदन देकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

CCTV और आसपास के लोगों से पूछताछ

लहसुना पुलिस ने थाना कांड संख्या 748/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ घटना से जुड़े साक्ष्यों की जांच कर रही है.


विज्ञापन
अजय कुमार

लेखक के बारे में

By अजय कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन