पटना में दंगा नियंत्रण दल तैयार, बेकाबू भीड़ पर तुरंत उतरेगी पुलिस की स्पेशल टीम

Updated:
विज्ञापन

एआइ से बनायी गयी तस्वीर

पटना में विशेष दंगा नियंत्रण दल का गठन किया गया है, जिसका उद्देश्य भीड़ नियंत्रण और आपात स्थिति से तुरंत निपटना है। मॉक ड्रिल के माध्यम से जवानों की तैयारियों का जायजा लिया गया है।

विज्ञापन

पटना से आनंद सिंह कौशिक की रिपोर्ट

Patna News : राजधानी पटना में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने, भीड़ नियंत्रण और आपात स्थिति से तत्काल निपटने के लिए रेंज आइजी और एसएसपी के विशेष निर्देशन में दंगा नियंत्रण दल का गठन किया गया है. विशेष दल को संवेदनशील इलाकों के साथ जरूरत के अनुसार अन्य स्थानों पर भी तैनात किया जाएगा. पुलिस की कार्रवाई के बावजूद यदि भीड़ नियंत्रित नहीं होती है, तो यह दल मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभालेगा.

मॉक ड्रिल में परखी गयी जवानों की तैयारी

मंगलवार को एसपी पश्चिमी ने दंगा नियंत्रण दल की तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने जवानों की तैयारी, उपलब्ध संसाधन, संचार व्यवस्था और तैनाती से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की. इसके बाद जवानों के साथ उच्चस्तरीय मॉक ड्रिल कराया गया. अभ्यास के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने, आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने और विभिन्न पुलिस इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रशिक्षण दिया गया.

न्यूनतम बल से हालात नियंत्रित करने का निर्देश

जवानों को कानून-व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति में न्यूनतम बल का प्रयोग करते हुए प्रभावी तरीके से हालात नियंत्रित करने की जानकारी दी गयी. दल में शामिल जवानों को पूरी तरह सतर्क और चौकस रहने का निर्देश दिया गया. किसी भी अप्रिय स्थिति में तत्काल, प्रभावी और समन्वित कार्रवाई करने के साथ अनुशासन का सख्ती से पालन करने को कहा गया.

प्रदर्शन और हादसों के बाद बवाल से पुलिस ने लिया सबक

शहर में पूर्व में प्रदर्शन और सड़क हादसों के बाद अनियंत्रित भीड़ के बवाल की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. ऐसी घटनाओं के दौरान कई वाहनों में आगजनी की घटनाएं भी सामने आयी थीं. इसके बाद पुलिस अब संभावित भीड़ जुटने वाले स्थानों और संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रख रही है.

स्थानीय सूचना तंत्र होगा मजबूत

पुलिस किसी प्रदर्शन, कार्यक्रम या अप्रिय घटना के बाद भीड़ की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ समय रहते कार्रवाई के लिए स्थानीय सूचना तंत्र को मजबूत कर रही है. संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के साथ संभावित भीड़ और कानून-व्यवस्था से जुड़े इनपुट पहले से जुटाने पर जोर दिया जा रहा है.


विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन