बहन की रिसेप्शन में जा रहे इकलौता भाई की हादसे में मौत, चार गंभीर

Updated:
विज्ञापन
बहन की रिसेप्शन में जा रहे इकलौता भाई की हादसे में मौत, चार गंभीर

गाजोल मुख्य सड़क पर बस और स्कॉर्पियो की हुई टक्कर

विज्ञापन

राजमहल

राजमहल थाना क्षेत्र के बर्मन कॉलोनी निवासी देबू राजवंशी के 28 वर्षीय पुत्र दीपांकर राजवंशी की पश्चिम बंगाल के मालदा जिला अंतर्गत गाजोल मुख्य सड़क पर में बस से टक्कर हो गयी. स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गये .सड़क दुर्घटना में मौके पर मौत हो गयी. जबकि अन्य चार की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. इसमें कुछ लोगों को कोलकाता के अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार दीपक राजवंशी (28) के बहन की शादी बीते सात मई को पश्चिम बंगाल की गंगारामपुर में हुई थी. 10 मई को वहां के रिसेप्शन में अपने मित्र व परिवारजनों के साथ शामिल होने जा रहा था. स्कॉर्पियो (डब्ल्यूबी 66 एसी/ 3780) दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. दीपक राजवंशी की मौके पर मौत हो गयी. चालक जोय बर्मन व गाड़ी में सवार गणेश बर्मन, शक्ति बर्मन व अमित बर्मन गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. इधर, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. दीपक राजवंशी घर का इकलौता चिराग था. वह एक भाई और एक बहन था. शव को पश्चिम बंगाल से राजमहल लाने के लिए परिजन एवं मित्रगण गये. पूरे मोहल्ले में मातम का माहौल है. खुशी का माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया है.

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola