डीएसओ से की राशन कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत

Updated at : 29 Oct 2017 2:13 AM (IST)
विज्ञापन
डीएसओ से की राशन कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत

साहिबगंज : बरहरवा प्रखंड के पलासबोना पंचायत के मुखिया मो एजाज ने शनिवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी से राशन कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत की है. बताया कि कई अमीर लोगों का कार्ड बन गया है. शिकायत भी की गयी. पर उनलोगों को भी राशन मिल रहा है. डीएसओ के कहने पर मुखिया ने कुछ […]

विज्ञापन

साहिबगंज : बरहरवा प्रखंड के पलासबोना पंचायत के मुखिया मो एजाज ने शनिवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी से राशन कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत की है. बताया कि कई अमीर लोगों का कार्ड बन गया है.

शिकायत भी की गयी. पर उनलोगों को भी राशन मिल रहा है. डीएसओ के कहने पर मुखिया ने कुछ लोगों का नाम बताते हुए जांच कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि सक्षम लोगों का राशन कार्ड निरस्त किया जायेगा. बताया कि राशन का वितरण शहरी क्षेत्र में 84 फीसदी है, जबकि ग्रामीण इलाके में 92 फीसदी है. इसके अलावा सरकार का निर्देश प्राप्त हुआ है
कि अब जितने भी लोगों के पास राशन कार्ड है, उन्हे राशन अवश्य मिलेगा. चाहे आधार की पुष्टि हो या नहीं. वैसे लाभुक जिनका फिंगर पॉश मशीन में स्वीकार नहीं होता है, वैसे लाभुकों को पंजी के द्वारा राशन दिया जायेगा. यह आदेश सभी डीलरों के लिये लागू कर दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola