एचपीवी टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम : डीडीसी

Updated:
विज्ञापन
एचपीवी टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम : डीडीसी

साहिबगंज में ह्यूमन पैपिलोमावायरस टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

विज्ञापन

साहिबगंज

पटेल चौक स्थित पुराने सदर अस्पताल में सोमवार को जिलास्तरीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया. शुभारंभ डीडीसी सतीश चंद्रा, सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान और डीएलओ डॉ किरण माला ने दीप प्रज्वलित कर किया. डीडीसी ने फीता काटकर अभियान की शुरुआत की. मौके पर किशन प्रसाद स्कूल की छात्राएं रिशु कुमारी और अंजली कुमारी समेत पांच बच्चियों को पहला टीका लगाया गया. 20 छात्राओं का पंजीकरण हुआ. चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमित कुमार ने एचपीवी वैक्सीन के महत्व और इससे होनेवाले लाभ की जानकारी दी. सिविल सर्जन ने कहा कि यह टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव का प्रभावी माध्यम है. पूरी तरह सुरक्षित है. उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी 14-15 वर्ष की बेटियों का टीकाकरण अवश्य करायें. डीडीसी ने कहा कि कोई भी पात्र बच्ची टीकाकरण से वंचित न रहे. स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जागरुकता फैलायें. जिले में 14,394 बच्चियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि यह टीका निःशुल्क उपलब्ध है. इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है.

वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा देती है : डॉ किरण माला

वैक्सीन लगाने से सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा दिलवाता है. महिलाओं में सबसे पहले ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर कॉमन बड़ा होता है. इससे बचने के लिए 14 साल की जो लड़कियां हैं, उसे एडल्ट माना जाता है, जो लड़कियां 14 साल से ऊपर और 15 साल से नीचे हो उसे अभी सिंगल डोज लेना है. इस दिल देने से हम लड़कियों को बीमारी से बचाया जा सकता है, क्योंकि लड़कियों में ही लिकोरिया ब्लडिंग जाना अबॉर्शन में परेशानियां शादी के बाद बहुत ज्यादा इन सब बीमारी देखा जाता है. यह इंजेक्शन लेने के बाद इन सभी बीमारियों से बचाया जा सकता है. इन इंजेक्शन के कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है.

डॉक्टर किरणमाला, डीआरसीएचओ, साहिबगंज

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola