PBKS vs GT: पंजाब किंग्स ने लड़खड़ाते हुए दर्ज की जीत, कॉनोली कूपर ने खेली 72 रनों की पारी

पचासा जड़ने के बाद कॉनोली कूपर
PBKS vs GT: पंजाब किंग्स ने उतार-चढ़ाव भरे मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर अहम जीत दर्ज की. कॉनोली कूपर ने शानदार 72 रनों की पारी खेलकर टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला और जीत दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाई.
PBKS vs GT: एक लड़खड़ाती हुई पारी के बीच पंजाब किंग्स ने अपने होम ग्राउंड पर गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हरा दिया. जैसा कि अब तक खेले गए तीन मुकाबलों में मैच एकतरफा रहा, वैसा पंजाब और गुजरात के मैच में नहीं दिख. दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन पंजाब के कॉनोली कूपर ने अंत तक टिककर अपनी टीम को जीत दिला दी. इस मैच में कूपर में 44 गेंद पर 72 रनों की नाबाद पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 5 छक्के और 5 चौके लगाए. आखिरी के ओवर्स में जेवियर ब्रेटलेट ने पांच गेंद पर 11 रन बनाए, जिसमें एक महत्वपूर्ण छक्का शामिल था.
पंजाब की खराब शुरुआत
163 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की शुरुआत खराब रही और उन्होंने 7 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवाया. प्रियांश आर्य 7 रन के निजी स्कोर पर पवेलियल लौटे. हालांकि, इसके बाद पंजाब के बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और कॉनोली ने दम दिखाया और गुजरात के गेंदबाजों को खूब परेशान किया. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी की. 12 ओवर तक पंजाब पूरी तरह से मैच पर पकड़ बनाए हुए था, लेकिन इसके बाद धड़ाधड़ विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई.
श्रेयस हुए चोटिल
पीबीकेएस के कप्तान श्रेयस अय्यर का चोटिल होना मैच का एक बड़ा टर्निंग प्वाइंट बना. चोट के बार अय्यर अगली ही गेंद पर आउट हो गए. इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा. कॉनोली ने एक छोर से पारी को संभाले रखा और टीम को जीत दिलाने के बाद की मैदान छोड़ा. गुजरात को एक बार मैच में वापसी कराने में प्रसिद्ध कृष्ण का बड़ा योगदान रहा. उन्होंने 4 ओवर में तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाए.
वैशाक और चहल ने GT को 162/6 के कोर पर रोका
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम पीबीकेएस के विजयकुमार वैशाक और युजी चहल की शानदार गेंदबाजी के आगे ढेर हो गए. PBKS ने GT को 20 ओवरों में 162/6 के स्कोर पर रोक दिया. कप्तान शुभमन गिल (27 गेंदों में 39 रन, छह चौकों के साथ) और जोस बटलर (30 गेंदों में 38 रन, तीन चौकों और दो छक्कों के साथ) GT के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दो खिलाड़ी रहे. वहीं, वैशाक (3/34), चहल (2/28) और मार्को यानसेन (1/20) ने यह तय किया कि रन बहुत तेजी से न बनें. मार्को यानसेन ने 37 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप साई सुदर्शन को आउट कर तोड़ दिया.
गुजरात बड़ा स्कोर करने में नाकाम
छह ओवरों के अंत में, GT का स्कोर 54/1 था, जिसमें बटलर (11) और गिल (28) नाबाद थे. गिल और बटलर ने टाइटन्स के लिए पारी को आगे बढ़ाना जारी रखा। हालाँकि, युजी चहल ने एक बार फिर गिल को आउट कर दिया. GT के कप्तान 27 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें छह चौके शामिल थे. अपनी पारी के आधे पड़ाव पर, GT का स्कोर 84/2 था, जिसमें बटलर और ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर थे. 12वें ओवर में, फिलिप्स ने चहल की गेंद पर लॉन्ग-ऑन के ऊपर से छक्का और कवर्स के ऊपर से चौका लगाया, जिससे GT का 100 रन का आंकड़ा 11.5 ओवर में पूरा हो गया.
18.1 ओवर में GT के पांच विकेट 144 रन पर गिर गए थे. वैशाक का जादू चलता रहा और उन्होंने अपने स्पेल का अंत खतरनाक शाहरुख खान को बाउंड्री के पास कैच करवाकर किया. शाहरुख ने छह गेंदों में चार रन बनाए थे. 19 ओवर में GT का स्कोर 150/6 था. GT ने अपनी पारी 162/6 पर समाप्त की, जिसमें राहुल तेवतिया (11) और राशिद खान (0) नाबाद रहे.
ये भी पढ़ें…
तेरा-मेरा साथ रहे…CSK के बैज को चूमते नजर आए ‘सर जडेजा’ कैमरे में कैद हुआ इमोशनल मोमेंट
वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते नहीं थक रहे रवींद्र जडेजा, बताया एकदम निडर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




