तेरा-मेरा साथ रहे…CSK के बैच को चूमते नजर आए ‘सर जडेजा’ कैमरे में कैद हुआ इमोशनल मोमेंट

रविंद्र जडेजा सीएसके के बैच को चूमते हुए
Ravindra Jadeja Emotional Moment : ‘सर जडेजा’ यह उपाधि रविंद्र जडेजा को तब मिली थी, जब वे चेन्नई सुपर किंग्स के अहम खिलाड़ी थे और टीम उनपर आंख मूंदकर भरोसा करती थी. 12 साल से अधिक का समय सीएसके में गुजारने के बाद 2026 के आईपीएल में जब रविंद्र जडेजा चेन्नई के खिलाफ ग्राउंड पर उतरे, तो वे काफी भावुक थे. दर्शक जब सीएसके का नारा लगा रही थी, तब भी वे काफी इमोशनल दिखे, लेकिन जब राजस्थान राॅयल्स ने मैच जीत लिया, तो उसके बाद ग्राउंड पर जडेजा ने जो कुछ किया, वह सीएसके के साथ उनकी बाॅडिंग और उनके इमोशनल किरदार को बताता है.
Ravindra Jadeja Emotional Moment : आईपीएल 2026 में सोमवार 30 मार्च को बहुत ही इमोशनल जेस्चर सामने आया, जब रविंद्र जडेजा, चेन्नई सुपर किंग्स के बैच यानी लोगो को चूमते दिखे. रविंद्र जडेजा इस मैच में राजस्थान राॅयल्स की तरफ से खेल रहे थे, लेकिन उनका सीएसके की टीम से जो गहरा लगाव है, वो इस इमोशनल पलों में खास तौर पर दिखा. मैच समाप्त होने के बाद जब सीएसके और राजस्थान राॅयल्स की टीम के खिलाड़ी आपस में बातें कर रहे थे, तो रविंद्र जडेजा ने सीएसके के खिलाड़ी खलील अहमद की जर्सी में बने सीएसके के बैच को चूमा और इन पलों में वे काफी इमोशनल भी नजर आए. रविंद्र जडेजा की यह तस्वीर और वीडियो वायरल है.
सीएसके से रविंद्र जडेजा का इमोशनल रिश्ता
सीएसके की टीम में सर जडेजा के नाम से पहचाने जाने वाले रविंद्र जडेजा 2012 से सीएसके साथ जुड़े थे. 2023 का आईपीएल फाइनल जब अंतिम दो गेंदों में 10 रनों की जरूरत थी, तो जडेजा ने एक छक्का और एक चौका मार कर टीम को जीत दिलाई थी. सीएसके के लिए वह फाइनल जीतना बहुत ही इमोशनल था, जब उनके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जडेजा को विनिंग शाॅट लगाने के बाद गोद में उठा लिया था और उनकी आंखों में आंसू थे. सीएसके की टीम में सर जडेजा यानी रविंद्र जडेजा बहुत महत्वपूर्ण थे और उनके साथ कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बाॅडिंग भी खास रही है. रविंद्र जडेजा को ‘सर जडेजा’ की उपाधि भी धोनी ने मजाकिया अंदाज में दी थी, जो आज उनकी पहचान से जुड़ गया है. 2018 से 2021 के दौर में वो सीएसके टीम की लाइफ लाइन बन गए थे, लेकिन 2026 में सीएसके ने उन्हें रिटेन नहीं किया, जिसकी वजह से वे अब अपनी पुरानी टीम राजस्थान राॅयल्स का हिस्सा बन गए हैं. 2025 में प्लेयर ट्रेड के जरिए जडेजा राजस्थान और संजू सैमसन सीएसके का हिस्सा बने थे.
सीएसके के खिलाफ रविंद्र जडेजा ने की शानदार गेंदबाजी
रविंद्र जडेजा 2026 में राजस्थान राॅयल्स का हिस्सा हैं और 30 मार्च को वे पहली बार सीएसके के खिलाफ मैदान पर उतरे थे. सीएसके से काफी इमोशनल रिश्ता होने के बावजूद रविंद्र जडेजा ने अपनी वर्तमान टीम के साथ वफादारी निभाई और बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 18 रन देकर दो विकेट चटकाए. जडेजा ने सरफराज खान और शिवम दुबे का विकेट चटकाया और अपनी टीम को जीत दिलाने में भागीदार बने.
ये भी पढ़ें : गुलाबी रंग अच्छा लगता है, CSK के खिलाफ जीत के बाद बदले रवींद्र जडेजा के सुर
हम आपका इंतजार कर रहे हैं, नरक में स्वागत है; US ग्राउंड ऑपरेशन की खबरों पर ईरान का कड़ा संदेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajneesh Anand
राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




