मुर्शिदाबाद में वोटर लिस्ट से गायब 11 लाख नाम बनेंगे गेमचेंजर? ध्रुवीकरण की आग में सुलग रही सियासत

Murshidabad Assembly Election 2026: बंगाल चुनाव 2026 में मुर्शिदाबाद जिला हॉटस्पॉट बन गया है. 20 प्रतिशत मतदाताओं के नाम ‘विचाराधीन’ सूची में होने और सांप्रदायिक हिंसा के बाद समीकरण बदले-बदले से नजर आ रहे हैं. जानें जाकिर हुसैन और नूर आलम के सामने क्या है चुनौती.
Murshidabad Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रण में मुर्शिदाबाद जिला सबसे बड़ा सियासी अखाड़ा बन गया है. दो-तिहाई मुस्लिम आबादी वाले इस जिले में इस बार हार-जीत का फैसला केवल विकास के दावों पर नहीं, वोटर लिस्ट से कटे नामों और पिछले एक साल में हुई सांप्रदायिक हिंसा की कड़वाहट पर होगा. विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद जिले के करीब 11 लाख मतदाताओं का भविष्य अधर में है, जिसने राजनीतिक दलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं.
वोटर लिस्ट का 20 प्रतिशत वाला पेच
मुर्शिदाबाद के कुल 55 लाख मतदाताओं में से लगभग 20 प्रतिशत यानी 11 लाख से अधिक लोगों को ‘विचाराधीन’ श्रेणी में डाल दिया गया है. ताज्जुब की बात यह है कि शमशेरगंज से टीएमसी के उम्मीदवार नूर आलम का नाम भी इसी लिस्ट में है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इतनी बड़ी संख्या में नाम हटना सत्तारूढ़ टीएमसी के लिए चुनौती तो है ही, लेकिन यह अल्पसंख्यक वोटों को एकजुट करने का जरिया भी बन सकता है.
हिंसा के जख्म और राम नवमी का तनाव
मुर्शिदाबाद की सियासत पर 2025 की हिंसा का साया साफ दिख रहा है.
- शमशेरगंज कांड : अप्रैल 2025 में वक्फ संशोधन अधिनियम के विरोध में हुई हिंसा और हरगोविंद दास एवं उनके बेटे की हत्या की घटना आज भी लोगों के जेहन में ताजा है.
- ताजा तनाव : 27 मार्च 2026 को रघुनाथगंज में राम नवमी शोभा यात्रा के दौरान हुई आगजनी ने आग में घी डालने का काम किया है. भाजपा इसे ‘तुष्टीकरण’ के खिलाफ सुशासन का मुद्दा बना रही है, जबकि टीएमसी इसे ध्रुवीकरण की साजिश करार दे रही है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
दांव पर दिग्गजों की साख
- जंगीपुर के भाजपा विधायक पर आरोप : टीएमसी के कद्दावर नेता और 2 बार के विधायक जाकिर हुसैन का मुकाबला भाजपा के वकील चित्तो मुखर्जी से है. जाकिर हुसैन भाजपा पर सांप्रदायिक तनाव फैलाने का आरोप लगा रहे हैं.
- शमशेरगंज और सूती : टीएमसी ने यहां नये और पुराने चेहरों का संतुलन बनाया है. शमशेरगंज में उद्यमी नूर आलम और सूती में इमानी विश्वास पर भरोसा जताया गया है. भाजपा के षष्ठी चरण घोष और महावीर घोष भ्रष्टाचार, गंगा कटाव और बेरोजगारी को हथियार बनाकर घेराबंदी कर रहे हैं.
पलायन और बेरोजगारी का मुद्दा
सांप्रदायिकता के शोर के बीच गंगा के कटाव से होने वाला पलायन और बेरोजगारी मुर्शिदाबाद की कड़वी सच्चाई है. भाजपा का दावा है कि टीएमसी सरकार ने बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी की है, जिससे युवा पलायन को मजबूर हैं.
इसे भी पढ़ें
बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की सड़कों पर संग्राम, CEO दफ्तर के बाहर BLO और पुलिस में भिड़ंत
बंगाल चुनाव 2026 से पहले ममता बनर्जी की आयोग को चेतावनी, CEC से पूछा- ये कैसा लोकतंत्र?
इलेक्शन कमीशन कार्यालय से 4 अफसरों का ट्रांसफर, राहुल नाथ बने बंगाल के डिप्टी सीईओ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




