इलेक्शन कमीशन कार्यालय से 4 अफसरों का ट्रांसफर, राहुल नाथ बने बंगाल के डिप्टी सीईओ

ट्रांसफर-पोस्टिंग की लिस्ट.
4 Officers of CEO West Bengal Transferred: पश्चिम बंगाल में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बड़े पैमाने पर ट्रांसफर-पोस्टिंग के बाद चुनाव आयोग ने अपने ही कार्यालय के 4 बड़े अधिकारियों को हटा दिया है. राहुल नाथ को बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में डिप्टी डायरेक्टर नियुक्त किया गया है. किन लोगों को हटाया गया और उनको कहां भेजा गया, पूरी लिस्ट यहां देखें.
4 Officers of CEO West Bengal Transferred: चुनाव आयोग के निर्देश पर राज्य सरकार ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) कार्यालय से 4 अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है. इनमें एक डिप्टी सीईओ हैं. ये सभी पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (डब्ल्यूबीसीएस) के अधिकारी हैं. सोमवार को नबान्न ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की.
स्वास्थ्य विभाग के राहुल नाथ की सीईओ कार्यालय में पोस्टिंग
अधिसूचना के अनुसार, 2001 बैच के अधिकारी राहुल नाथ को पश्चिम बंगाल का डिप्टी सीईओ बनाया गया है. इसके पहले वह स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में एडीशनल सेक्रेटरी थे.
2 एडीशनल सेक्रेटरी को सीईओ ऑफिस से हटाया गया
1998 बैच के अधिकारी नरेंद्रनाथ दत्ता को श्रम विभाग का अतिरिक्त सचिव और 2000 बैच के सुप्रिय दास को खाद्य एवं प्रसंस्करण तथा बागवानी विभाग का अतिरिक्त सचिव बनाया गया है. पश्चिम बंगाल के चीफ इलेक्टोरल ऑफिस (सीईओ) में ये दोनों अधिकारी एडीशनल सेक्रेटरी थे.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मिठू सरकार अल्पसंख्यक मामलों के सचिव बने
2004 बैच के मिठू सरकार को सीईओ बंगाल के ऑफिस से हटाकर अल्पसंख्यक मामले एवं मदरसा शिक्षा विभाग का संयुक्त सचिव बना दिया गया है. वह पश्चिम बंगाल सीईओ कार्यालय में संयुक्त सचिव थे.
सुब्रत पाल स्वास्थ्य विभाग में भेजे गये
2005 बैच के अधिकारी सुब्रत पाल को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का वरिष्ठ उप- सचिव नियुक्त किया गया है. रविवार को इलेक्शन कमीशन ने 83 प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) और 186 पुलिस अधिकारियों के तबादले किये थे.
अधिकारियों की लिस्ट, जिनका तबादला हुआ
| अफसर का नाम | वर्तमान पोस्टिंग | ट्रांसफर के बाद पोस्टिंग की जगह |
|---|---|---|
| नरेंद्रनाथ दत्ता | एडीशनल सेक्रेटरी, सीईओ ऑफिस बंगाल | अतिरिक्त सचिव, श्रम विभाग |
| सुप्रिय दास | एडीशनल सेक्रेटरी, सीईओ ऑफिस बंगाल | अतिरिक्त सचिव, खाद्य एवं प्रसंस्करण विभाग |
| मिठू सरकार | ज्वाइंट सेक्रेटरी, सीईओ ऑफिस बंगाल | सचिव, अल्पसंख्यक मामले एवं मदरसा शिक्षा विभाग |
| सुब्रत पाल | डिप्टी सीईओ, सीईओ ऑफिस बंगाल | स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का वरिष्ठ उप- सचिव |
| राहुल नाथ | एडीशन सेक्रेटरी, स्वास्थ्य विभाग | ज्वाइंट सीईओ, सीईओ ऑफिस बंगाल |
इसे भी पढ़ें
बंगाल चुनाव 2026: अफसरों के तबादले पर हाईकोर्ट में भिड़े चुनाव आयोग और सरकार के वकील
फिर एक्शन में इलेक्शन कमीशन, 83 प्रखंड विकास पदाधिकारियों का किया ट्रांसफर
बंगाल के 170 थाना प्रभारी समेत 184 पुलिस अफसरों का ट्रांसफर, चुनाव आयोग का एक्शन
बंगाल में ECI ने 13 IAS और 5 IPS अफसरों का किया ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




