विनीत गोयल, इंदिरा मुखर्जी और अभिषेक गुप्ता निलंबित, आरजी कर मामले में शुभेंदु अधिकारी की कड़ी कार्रवाई

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

आरजी कर मामले में तीन अधिकारी निलंबित

Suvendu Adhikari: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया है. विनीत गोयल, इंदिरा मुखर्जी और अभिषेक गुप्ता को निलंबित किया जा रहा है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा-मुझे मुख्य सचिव और गृह सचिव से रिपोर्ट मिली है. दो पुलिस अधिकारी तिलोत्तमा की मां को पैसे देने गए थे.

विज्ञापन

Suvendu Adhikari: कोलकाता : बंगाल में शुभेंदु अधिकारी ने एक और कड़ा कदम उठाया है. तिलोत्तमा हत्याकांड में सरकार का बड़ा फैसला सामने आया है. कोलकाता पुलिस के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित किया गया है. कोलकाता पुलिस के पूर्व पुलिस आयुक्त समेत दो अन्य वरिष्ठ अधिकारी निगरानी में हैं. विनीत गोयल, इंदिरा मुखर्जी और अभिषेक गुप्ता को निलंबित किया जा रहा है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा-हमें मुख्य सचिव और गृह सचिव से रिपोर्ट मिली है. दो पुलिस अधिकारी तिलोत्तमा की मां को पैसे देने गए थे. पीड़ित परिवार को इस तरह पैसे देने के आरोप में हम इन तीनों को निलंबित कर रहे हैं.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हम सब कुछ पता लगाएंगे

शुभेंदु अधिकारी ने कहा- विभागीय जांच के दौरान हम उन लोगों के बयान भी लेंगे, जिनके खिलाफ हम कार्रवाई कर रहे हैं. वहीं, अगर पीड़ित परिवार चाहेगा तो हमारे अधिकारी उनके घर जाकर उनके बयान लेंगे. यहीं नहीं रुकते हुए, वे उस समय का जिक्र करते हुए कहते हैं- हम बाद में फोन कॉल रिकॉर्ड, व्हाट्सएप चैट, सब कुछ पता लगाएंगे. हम देखेंगे कि उस समय अधिकारियों से किसने किससे बात की थी. हम यह भी देखेंगे कि क्या उस समय किसी मुख्यमंत्री का कोई आदेश था. हम सब कुछ पता लगाएंगे.

Also Read: पश्चिम बंगाल विधानसभा की कार्यवाही का सीधा प्रसारण, शुभेंदु बोले- निलंबित नहीं होंगे विपक्ष के विधायक

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola