बंगाल के 170 थाना प्रभारी समेत 184 पुलिस अफसरों का ट्रांसफर, चुनाव आयोग का एक्शन

Updated at : 29 Mar 2026 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal Assembly Election 2026 Police Transfer

West Bengal Assembly Election 2026: चुनाव आयोग ने बंगाल में निष्पक्ष मतदान के लिए 170 थाना प्रभारियों और 11 बड़े पुलिस अधिकारियों सहित कुल 184 अफसरों का तबादला कर दिया है. नंदीग्राम, भवानीपुर और शीतलकुची जैसे संवेदनशील इलाकों में नये थाना प्रभारी नियुक्त किये गये हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

विज्ञापन

West Bengal Assembly Election 2026| कोलकाता, कुंदन झा : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ट्रांसफर-पोस्टिंग का दौर जारी है. चुनाव आयोग के निर्देश पर अब 83 प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) और 184 पुलिस अफसरों के तबादले कर दिये गये हैं. चुनाव आयोग के आदेश पर रविवार को यह कार्रवाई हुई.

भवानीपुर और नंदीग्राम के थाना प्रभारी बदले गये

निर्वाचन आयोग ने राज्य के 170 थाने के थाना प्रभारियों को बदलने के आदेश दिये हैं. कोलकाता के भवानीपुर और पूर्व मेदिनीपुर के नंदीग्राम, कांथी, खेजुरी, चंडीपुर, हल्दिया, कोलाघाट, तमलूक, एगरा और पटाशपुर के अलावा उत्तर बिहार के कूचबिहार जिले के शीतलकुची के थाना प्रभारियों को बदल दिया गया है.

बंगाल पुलिस के 11 बड़े अफसरों को हटाया गया

इतना ही नहीं, इलेक्शन कमीशन ने पश्चिम बंगाल पुलिस के 11 बड़े अधिकारियों को भी हटा दिया है. कुल मिलाकर रविवार को 184 पुलिस अधिकारियों के तबादले किये गये हैं. शुभ्रव्रत नाथ को नंदीग्राम का थाना प्रभारी बनाया गया है. इससे पहले वह चंदननगर थाने में थे. अभिषेक लामा को शीतलकुची थाने का प्रभारी बनाया गया है. वह कूचबिहार के थाना कोतवाली के एसआई थे.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पिंटू मुखर्जी को दार्जिलिंग का डीआइबी बनाया गया

इसके अलावा आयोग ने दीनहाटा, माथाभांगा, गोक्साडांगा, रायगंज, ईटाहार, कालियागंज, करनदीघी, चोपड़ा और इस्लामपुर थानों के प्रभारियों को भी बदल दिया है. आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट में कार्यरत पिंटू मुखर्जी को दार्जिलिंग का डीआइबी बनाया गया है.

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस ने उतारे 284 प्रत्याशी : बहरमपुर से अधीर रंजन, जानें भवानीपुर से ममता बनर्जी के खिलाफ कौन?

West Bengal Police Transfer: कोलकाता पुलिस के 32 अफसरों का हुआ तबादला

जिन अफसरों की ट्रांसफर की गयी है, उसमें कोलकाता पुलिस के 32 अधिकारी शामिल हैं. कोलकाता पुलिस के जिन अफसरों का तबादला किया गया है, वे किसी न किसी थाने में ओसी (ऑफिसर इन चार्ज) या आईसी (इंस्पेक्टर-इन-चार्ज) के रूप में तैनात थे.

इसे भी पढ़ें

फिर एक्शन में इलेक्शन कमीशन, 83 प्रखंड विकास पदाधिकारियों का किया ट्रांसफर

बंगाल में ECI ने 13 IAS और 5 IPS अफसरों का किया ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

बंगाल चुनाव 2026: अफसरों के तबादले पर हाईकोर्ट में भिड़े चुनाव आयोग और सरकार के वकील

बंगाल में ‘सुपर एक्टिव’ इलेक्शन कमीशन, 19 IPS का ट्रांसफर, 478 ऑब्जर्वर भेजे

चुनाव आयोग पर भड़की ममता बनर्जी, नौरकशाहों के तबादले पर ज्ञानेश कुमार को लिखा पत्र

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola