NIA में नौकरी पाने का मौका, 12वीं पास को मिलेगी 90000 से ज्यादा सैलरी

ऑफिस स्टाफ की सांकेतिक फोटो (Canva)
NIA Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की तरफ से लोअर डिविजन क्लर्क और डेटा एंट्री ऑपरेटर के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. इस भर्ती में आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- nia.gov.in पर जाना होगा.
NIA Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. National Investigation Agency यानी NIA की तरफ से भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इस भर्ती के तहत डेटा एंट्री ऑपरेटर और लोअर डिविजन क्लर्क के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं.
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 40 पदों पर भर्ती होगी. इनमें डेटा एंट्री ऑपरेटर के 35 पद और लोअर डिविजन क्लर्क के 5 पद शामिल हैं. इच्छुक उम्मीदवार NIA की ऑफिशियल वेबसाइट nia.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देख सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया 20 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 अप्रैल 2026 तय की गई है.
NIA Recruitment 2026 वैकेंसी डिटेल्स
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 40 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. डेटा एंट्री ऑपरेटर के लिए सबसे ज्यादा 35 पद रखे गए हैं. वहीं लोअर डिविजन क्लर्क के लिए 5 पद निर्धारित किए गए हैं. चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग देश के अलग-अलग शहरों में हो सकती है.
कौन कर सकता है अप्लाई?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है. इसके अलावा उम्मीदवार के पास कंप्यूटर या आईटी से जुड़ा O Level या A Level सर्टिफिकेट भी होना चाहिए. योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारी उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देख सकते हैं.
NIA Recruitment 2026 Notification PDF Check Here
आवेदन करने का तरीका
- सबसे पहले NIA की ऑफिशियल वेबसाइट nia.gov.in पर जाएं.
- वहां Recruitment या Career सेक्शन में जाकर भर्ती का नोटिफिकेशन डाउनलोड करें.
- नोटिफिकेशन में दिया गया आवेदन फॉर्म प्रिंट करके भरें.
- जरूरी दस्तावेजों की कॉपी फॉर्म के साथ अटैच करें.
- भरा हुआ फॉर्म पोस्ट के माध्यम से निर्धारित पते पर भेज दें.
उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म इस पते पर भेजना होगा: SP (Adm), NIA HQ, Opposite CGO Complex, Lodhi Road, New Delhi-110003
कितनी मिलेगी सैलरी?
सैलरी की बात करें तो डेटा एंट्री ऑपरेटर पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 5 के तहत 29,200 रुपये से 92,300 रुपये तक सैलरी मिल सकती है. वहीं लोअर डिविजन क्लर्क पद के लिए पे मैट्रिक्स लेवल 2 के अनुसार 19,900 रुपये से 63,200 रुपये तक सैलरी तय की गई है. अनुभव और अन्य भत्तों के साथ यह सैलरी और भी बढ़ सकती है.
यह भी पढ़ें: इलाहाबाद हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी पाने का आखिरी मौका, जल्द करें अप्लाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




