बरहरवा सीएचसी में एचपीवी वैक्सीनेक्शन का शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन
बरहरवा सीएचसी में एचपीवी वैक्सीनेक्शन का शुभारंभ

दो किशोरियों को लगाया टीका

विज्ञापन

बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहरवा में सोमवार को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ सन्नी कुमार दास, नपं उपाध्यक्ष राजकुमार भगत, एमओआइसी डॉ सरिता टुडू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान डॉ सरिता टुडू ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने में अत्यंत प्रभावी है. उन्होंने कहा कि पहले यह वैक्सीन केवल निजी अस्पतालों में उपलब्ध था और इसकी कीमत अधिक होने के कारण आम लोगों की पहुंच से बाहर था, लेकिन अब झारखंड सरकार की पहल पर यह महत्वपूर्ण वैक्सीन सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है. लाभार्थियों की संख्या बढ़ने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटालपोखर में भी यह सुविधा शुरू की जायेगी. प्रखंड क्षेत्र की सभी सहियाओं द्वारा 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं का हेड काउंट सर्वे पूरा कर लिया गया है. सर्वे के अनुसार कुल 2,328 बालिकाओं को एचपीवी का टीका लगाया जाना है. बीडीओ सन्नी कुमार दास ने कहा कि सरकार द्वारा निःशुल्क टीका उपलब्ध कराये जाने से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को काफी राहत मिलेगी और सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में यह पहल मील का पत्थर साबित होगी. बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस अभियान को सफल बनाने के लिये लगातार प्रयास किये जा रहे हैं. मौके पर वार्ड पार्षद संतोष भगत, बीपीएम संजय कुमार सिंह, बीआरपी समसुल कबीर, तबारक हुसैन साहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola