राजा शिवाजी का टीजर हुआ रिलीज, ‘नाम के आगे राजा…’ वाला डायलॉग हुआ वायरल

Updated:
विज्ञापन
Raja Shivaji Teaser Out riteish deshmukh sanjay dutt film release date 2026

रितेश देशमुख की अपकमिंग मूवी राजा शिवाजी का पोस्टर

Raja Shivaji Teaser Out: रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का दमदार टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. संजय दत्त की आवाज और शानदार विजुअल्स ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. जानिए कब रिलीज होगी फिल्म?

विज्ञापन

Raja Shivaji Teaser Out: इतिहास, शौर्य और सिनेमा का जबरदस्त मेल एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने को मिलने वाला है. जैसे ही फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का टीजर रिलीज हुआ, वैसे ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई. खास बात ये है कि इस फिल्म में रितेश देशमुख न सिर्फ छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं, बल्कि उन्होंने ही इसका निर्देशन भी किया है. 

फिल्म के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि

टीजर की शुरुआत काफी दमदार अंदाज में होती है, जहां संजय दत्त की भारी आवाज सुनाई देती है, “नाम के आगे राजा लगाने से कोई राजा नहीं बनता.” इसके बाद युद्धभूमि के दृश्य और फिर शिवाजी के रूप में रितेश देशमुख की एंट्री दर्शकों को रोमांचित कर देती है. उनके हाथ में तलवार और आंखों में स्वराज का जज्बा साफ नजर आता है. रितेश देशमुख ने इस फिल्म को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताया है. उन्होंने कहा कि यह उनके लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि छत्रपति शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि है. उन्होंने यह भी माना कि शिवाजी महाराज की कहानी इतनी विशाल है कि उसे पूरी तरह पर्दे पर उतारना आसान नहीं है. फिल्म में जिनेलिया डी सुजा भी अहम भूमिका में नजर आएंगी.

1 मई को रिलीज होगी फिल्म

फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी दमदार है. इसमें अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, बोमन ईरानी, महेश मांजरेकर और सचिन खेडकर जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं. इतनी बड़ी स्टारकास्ट इस फिल्म को और भी खास बना रही है. मेकर्स ने फिल्म की रिलीज के लिए भी खास दिन चुना है. ‘राजा शिवाजी’ 1 मई 2026 को महाराष्ट्र दिवस के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. टीजर देखने के बाद फैंस अब फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढे़ं: अक्षय कुमार ने अचानक कैंसिल की ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग, जानिए कारण

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola