अक्षय कुमार ने अचानक कैंसिल की 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग, जानिए कारण

Published by : Aniket Kumar Updated At : 31 Mar 2026 1:24 PM

विज्ञापन

वेलकम टू द जंगल में अक्षय कुमार

Welcome To The Jungle Shooting: अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ का दुबई शूट कैंसिल हो गया है. सुरक्षा कारणों की वजह से अब दुबई की शूटिंग कैंसिल कर दी गयी है. इससे पहले शाह रूख खान ने भी बाहर में शूटिंग को कैंसिल कर दिया था. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

Welcome To The Jungle Shooting: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं. एक तरफ उनकी हॉरर-कॉमेडी भूत बंगला रिलीज के लिए तैयार है, तो दूसरी तरफ उनकी मल्टीस्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल को लेकर भी बड़े अपडेट सामने आ रहे हैं. फैंस जहां उनकी फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं, वहीं मेकर्स भी लगातार प्लानिंग में बदलाव कर रहे हैं.

इस वजह से मेकर्स ने लिया ये फैसला

दरअसल, पहले खबर थी कि ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल को रिलीज होगी, लेकिन अब इसकी डेट 17 अप्रैल तक खिसकने की चर्चा है. इसी बीच अक्षय की दूसरी बड़ी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर भी नया मोड़ आ गया है. फिल्म का एक बड़ा गाना दुबई में शूट होना था, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए इस प्लान को फिलहाल रोक दिया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय हालात और सुरक्षा चिंताओं की वजह से मेकर्स ने दुबई में शूटिंग करना जोखिम भरा माना. यही वजह है कि अब फिल्म की टीम ने नया प्लान तैयार किया है. गाने की शूटिंग कैंसिल करने के बजाय लोकेशन बदलने का फैसला लिया गया है.

गोल्डन टोबैको स्टूडियो समेत कई लोकेशंस पर होगी शूटिंग

अब मेकर्स मुंबई में ही दुबई जैसा सेट तैयार करने वाले हैं. इसके लिए मढ आइलैंड, गोल्डन टोबैको स्टूडियो और फिल्म सिटी जैसे लोकेशंस पर बड़े-बड़े सेट बनाए जाएंगे. इन सेट्स में नाइट क्लब, कसीनो और प्राइवेट जेट जैसे लग्जरी सीन क्रिएट किए जाएंगे, ताकि स्क्रीन पर वही दुबई वाला ग्लैमर दिख सके. इस गाने की खास बात ये है कि इसमें फिल्म की पूरी स्टारकास्ट नजर आने वाली है. अक्षय कुमार के साथ रवीना टंडन, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, लारा दत्ता, दिशा पाटनी, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, जैकलीन फर्नांडीज और श्रेयस तलपड़े जैसे सितारे शामिल होंगे. ऐसे में सभी कलाकारों की डेट्स दोबारा मिलना मुश्किल था, इसलिए लोकेशन बदलना ही बेहतर विकल्प माना गया. बताया जा रहा है कि इस गाने की शूटिंग 15 अप्रैल से मुंबई में शुरू की जाएगी.

यह भी पढे़ं: टाइगर श्रॉफ को है ये गंभीर समस्या, थेरेपी लेने की सोच रहे एक्टर

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola