Xiaomi TV S Mini LED सीरीज भारत में 15 अप्रैल को होगा लॉन्च, जानिए क्या होगा खास

Updated:
विज्ञापन
Xiaomi TV S Mini LED

Xiaomi TV S Mini LED (Photo: Xiaomi)

Xiaomi अपने इकोसिस्टम को भारत में बड़ा कर रहा है और नया TV S Mini LED लाइनअप लॉन्च करने वाला है. 15 अप्रैल से यह 55 और 65 इंच मॉडल्स में उपलब्ध होंगे. 4K, 120Hz, HDR10+, Dolby Atmos और Google TV सपोर्ट के साथ ये टीवी कनेक्टिविटी और स्मार्ट फीचर्स में भी दमदार होंगे.

विज्ञापन

हाल ही में खबरें आई हैं कि Xiaomi अपने इकोसिस्टम को भारत में और बड़ा करने की प्लानिंग कर रही है. कंपनी अब सिर्फ स्मार्टफोन तक ही नहीं, बल्कि फ्रिज और एयर कंडीशनर जैसी डिवाइसेज भी लाने वाली है. कंपनी ने पहला कदम भी उठा लिया है. Xiaomi TV S Mini LED सीरीज का ऐलान भारत में कर दिया गया है. कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि ये नया टीवी लाइनअप अगले महीने भारत में लॉन्च होने वाला है. तो आइए जानते हैं, ये टीवी कब लॉन्च होगा, इसमें कौन-कौन से फीचर्स होंगे.

कब होगा लॉन्च?

Xiaomi ने कंफर्म किया है कि ये मिनी LED टीवी 15 अप्रैल से भारत में उपलब्ध होंगे. X (पहले Twitter) पर किए गए पोस्ट में बताया गया कि इस नई सीरीज में Quantum MagiQ डिस्प्ले टेक्नोलॉजी होगी. अभी तक ये तो नहीं पता चला है कि ये TVs Xiaomi की ऑनलाइन स्टोर के अलावा और किन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होंगे.

Xiaomi TV S Mini LED सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स 

Xiaomi ने अपनी नई TV S Mini LED सीरीज 2026 ग्लोबली लॉन्च कर दी है. इस सीरीज में कुल पांच स्क्रीन (55, 65, 75, 85 और 98 इंच) साइज हैं. भारत में शुरुआत में सिर्फ 55 इंच और 65 इंच मॉडल लॉन्च हो सकते हैं, जो मार्केट डिमांड पर डिपेंड करेगा. जहां तक डिस्प्ले की बात है, ये टीवी 4K रेजॉल्यूशन (3,840 x 2,160 पिक्सल) और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा. इसके पिक ब्राइटनेस का लेवल 1,200 निट्स तक हो सकता है और 94% DCI-P3 कलर गामट के साथ HDR10+ और HLG सपोर्ट मिलेगा.

ऑडियो में भी Xiaomi ने कोई कमी नहीं छोड़ी है. टीवी में दो 15W स्पीकर हो सकते हैं जो Dolby Atmos सपोर्ट के साथ शानदार साउंड देंगे. ये टीवी Google TV OS पर चलेगा. यानी Netflix, Prime Video, Disney+ Hotstar जैसी स्ट्रीमिंग सर्विसेज, Chromecast और AirPlay सपोर्ट का पूरा मजा ले सकते हैं.

कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें Wi-Fi 5 और Bluetooth 5.0 होने के चांस है. पोर्ट्स में आपको दो HDMI 2.0, एक HDMI 2.1, तीन USB और Ethernet पोर्ट मिल सकते हैं. अभी कंपनी ने सिर्फ लॉन्च डेट की जानकारी दी है. अगले कुछ दिनों में Xiaomi की तरफ से इसके मुख्य फीचर्स और कीमत का भी खुलासा हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: Smart TV आपकी एक्टिविटी पर रखता है पैनी नजर, जानिए क्या है ACR और इसे कैसे करें बंद

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola