प्रमुख : अरहर काटने के दौरान तालाब में डूब कर किसान की मौत

Published by : SUNIL THAKUR Updated At : 31 Mar 2026 5:34 PM

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार बड़का सोरेन अपने घर के पास स्थित तालाब के किनारे अरहर की फसल काट रहे थे.

विज्ञापन

बोरियो थाना क्षेत्र में जेटके कुम्हरजोरी गांव की घटना, पुलिस छानबीन में जुटी प्रतिनिधि, बोरियो बोरियो थाना क्षेत्र के जेटके कुम्हरजोरी गांव में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में 55 वर्षीय किसान बड़का सोरेन की तालाब में डूबने से मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार बड़का सोरेन अपने घर के पास स्थित तालाब के किनारे अरहर की फसल काट रहे थे. इसी दौरान अचानक पैर फिसल जाने से वे तालाब में जा गिरे. आसपास कोई मौजूद नहीं होने के कारण समय पर उन्हें बचाया नहीं जा सका और डूबने से उनकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर कुमार अंकित ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे गांव में शोक का माहौल है. बोरियो पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
SUNIL THAKUR

लेखक के बारे में

By SUNIL THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola