हादसा : टेंपो व बाइक में आमने-सामने की हुई टक्कर, तीन घायल
Published by : BIKASH JASWAL Updated At : 31 Mar 2026 5:03 PM
मिली जानकारी के अनुसार, पंचकठिया निवासी 35 वर्षीय ज्योतिमय राज अपनी पत्नी रूबी देवी (22) तथा बच्चों के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था.
बरहेट-बोरियो मुख्य सड़क पर बाबूपुर गांव के पास हादसा प्रतिनिधि, बरहेट थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहेट-बोरियो मुख्य सड़क पर बाबूपुर गांव के पास टेंपो और मोटरसाइकिल की टक्कर में बाइक सवार तीन घायल हो गये. मिली जानकारी के अनुसार, पंचकठिया निवासी 35 वर्षीय ज्योतिमय राज अपनी पत्नी रूबी देवी (22) तथा बच्चों के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था. इस बीच विपरीत दिशा से बोरियो से हिरणपुर जा रहे टेंपो से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गयी. घटना में मोटरसाइकिल सवार ज्योतिमय राज, रूबी देवी और पांच वर्षीय पुत्री अंसीखा भारती घायल हो गये. घटना की सूचना मिलने के बाद बरहेट थाना प्रभारी पवन कुमार यादव ने तीनों घायलों को सीएचसी बरहेट भिजवाया तथा टेंपो को जब्त कर लिया. इधर, प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए तीनों घायलों को रेफर कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










