अपराधियों को 48 घंटे में जवाब दे बिहार पुलिस, सम्राट चौधरी का आदेश

Updated:
विज्ञापन
samrat choudhary news

सम्राट चौधरी की फाइल फोटो

Bihar CM Samrat Choudhary: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार पुलिस को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि पुलिस को चुनौती देने वालों को 48 घंटे के भीतर जवाब मिलना चाहिए. सरकार पुलिस आधुनिकीकरण पर 200 करोड़ रुपये तक खर्च करने को तैयार है.

विज्ञापन

Bihar CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बार फिर अपराध और कानून व्यवस्था को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगर कोई अपराधी पुलिस को चुनौती देता है तो उसे जवाब देने में 48 घंटे से ज्यादा समय नहीं लगना चाहिए. सीएम ने कहा कि सरकार अपराध खत्म करने और बिहार में सुशासन मजबूत करने को लेकर पूरी तरह गंभीर है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार पुलिस को आधुनिक और मजबूत बनाने के लिए सरकार हर जरूरी कदम उठाएगी. उन्होंने कहा कि पुलिस मुख्यालय ने 150 करोड़ रुपये की मांग की है, लेकिन जरूरत पड़ी तो सरकार 200 करोड़ रुपये तक खर्च करेगी. उन्होंने साफ कहा कि अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई में किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी.

बिहार पुलिस की जमकर तारीफ

डीजीपी विनय कुमार की मौजूदगी में सम्राट चौधरी ने बिहार पुलिस की खुलकर सराहना की. उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस पर जितना निवेश किया जाए, वह कम है. पुलिसकर्मी दिन-रात मेहनत करते हैं और उन्हीं की वजह से राज्य में कानून व्यवस्था बनी रहती है.

पुलिसकर्मियों को चिंता नहीं करने की सलाह

सीएम ने कहा कि पुलिस बल को किसी तरह की चिंता नहीं करनी चाहिए. अगर पुलिसकर्मी मानसिक दबाव में रहेंगे तो काम प्रभावित होगा और सुशासन कायम नहीं हो पाएगा. उन्होंने कहा कि पुलिस की नौकरी सबसे कठिन है क्योंकि उन्हें सातों दिन और चौबीसों घंटे काम करना पड़ता है.

बिहार में बढ़ी पुलिस बल की ताकत

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार पुलिस में अब काफी मजबूती आई है. उन्होंने बताया कि करीब 30 हजार महिलाएं बिहार पुलिस का हिस्सा बन चुकी हैं. उन्होंने कहा कि मजबूत कानून व्यवस्था से ही राज्य में उद्योग, निवेश और विकास का माहौल बनेगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार अब बिजली, सड़क और पानी जैसी बुनियादी समस्याओं से आगे बढ़ चुका है. अब सरकार का मुख्य फोकस उद्योगों के विस्तार और निवेश बढ़ाने पर है. उन्होंने कहा कि सरकार नवंबर से पहले बिहार में 5 लाख करोड़ रुपये का निवेश लाने का लक्ष्य लेकर काम कर रही है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

राजस्व व्यवस्था सुधारने की जरूरत

सीएम ने कहा कि राज्य की आमदनी बढ़ाने के लिए राजस्व व्यवस्था में सुधार जरूरी है. उन्होंने बताया कि फिलहाल बिहार सरकार करीब 60 हजार करोड़ रुपये ही जुटा पा रही है. सरकार चाहती है कि बिहार विकसित राज्य बने और देश के विकास में बड़ी भूमिका निभाए.

सम्राट चौधरी गुरुवार को सरदार पटेल भवन ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान दिवंगत पुलिसकर्मियों के आश्रितों को बीमा राशि का चेक सौंपा गया. मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन पुलिसकर्मियों ने राज्य की सेवा करते हुए जान गंवाई है, उनकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती. सरकार उनके परिवारों को हर संभव मदद देने के लिए प्रतिबद्ध है.

इसे भी पढ़ें: दाखिल-खारिज में गड़बड़ी अब नहीं चलेगी, DSP स्तर के अधिकारी करेंगे जांच, बना नया स्पेशल सेल

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन