आखिर क्यों कुछ लोग हमेशा दूसरों से 10 कदम आगे रहते हैं? चाणक्य नीति में छिपा है उनकी सफलता का राज
Published by : Saurabh Poddar Updated At : 21 May 2026 8:04 PM
क्यों कुछ लोग दूसरों से आगे रहते हैं Ai image
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में कुछ ऐसी खूबियों का जिक्र किया है, जो हमेशा दूसरों से 10 कदम आगे रहने वालों के अंदर आपको देखने को मिलता है. अगर आप जीवन में सफल होना और दूसरों से आगे बढ़ना चाहते हैं, तो चाणक्य की यह सीख आपको एक सही रास्ता दिखा सकती है.
Chanakya Niti: क्या आपने कभी इस बात पर गौर किया है कि जीवन में हालात चाहे कुछ भी हों, कुछ लोग हर जगह और बात में दूसरों से आगे निकल जाते है? ये लोग न तो आपको सबसे ज्यादा मेहनत करते हुए दिखाई देंगे और न ही इन लोगों के पास दूसरों से ज्यादा रिसोर्स मौजूद होते हैं. भले ही इन लोगों के पास कुछ भी न हो लेकिन फिर भी ये लोग दूसरों की तुलना में सफलता की सीढ़ियां जल्दी चढ़ लेते हैं. आखिर ऐसा होता क्यों है? अगर आपके दिमाग में भी यह सवाल आया है तो इसका जवाब आपको चाणक्य नीति में मिलता है. आचार्य चाणक्य के अनुसार ऐसा होने के पीछे उसकी सोच, डिसिप्लिन और सही समय पर फैसला लेने की काबिलियत का सबसे बड़ा हाथ है. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि इस तरह के जो लोग होते हैं वे चीजों को समय से पहले ही समझने की काबिलियत रखते हैं. अगर आप भी जीवन में दूसरों से हमेशा 10 कदम आगे रहना चाहते हैं तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए ही है. आज हम आपको कुछ ऐसी खूबियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अगर आप अपने अंदर डेवलप कर लेंगे तो आपके लिए दूसरों से आगे निकलना काफी ज्यादा आसान हो जाएगा. तो चलिए इन खूबियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
साफ-सुथरी सोच और आने वाले समय की समझ
आचार्य चाणक्य के अनुसार जो लोग दूसरों से आगे रहते हैं उनकी सोच बहुत ही ज्यादा साफ और सुलझी हुई होती है. वे किसी भी हालात को सिर्फ ऊपर-ऊपर से नहीं देखते हैं, वे इसके पीछे के कारणों और परिणामों के बारे में भी गहराई से समझने की कोशिश करते हैं. अगर उनकी सबसे बड़ी ताकत की बात करें तो वह उनकी दूरदर्शिता ही होती है. इसका आसान मतलब यह भी है कि उन्हें यह समझ में आता है कि उनका आज लिया गया फैसला उनके आने वाले समय पर कैसा असर डाल सकता है. यह एक बड़ी वजह है कि दूसरों से आगे रहने वाले लोग जल्दबाजी में आकर कोई भी बड़ा फैसला नहीं लेते हैं. वे हर एक कदम को काफी सोच-समझकर उठाते हैं और अपने लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए ही जीवन में आगे बढ़ते हैं.
यह भी पढ़ें: दूसरों को आपकी कीमत आपके दूर जाने के बाद ही क्यों समझ आती है? जानें इसके पीछे का कड़वा सच
सही समय पर सही फैसला लेने की खूबी
चाणक्य नीति के अनुसार जीवन में जो भी लोग सफल होते हैं उन्हें समय की कीमत बहुत ही अच्छे से समझ में आती है. उन्हें यह बात बहुत ही अच्छे से पता होती है कि जीवन में उन्हें बार-बार मौके नहीं मिलने वाले हैं. इस बात का अंदाजा होने की वजह से वे जीवन में आने वाले मौकों को पहचानने में देरी नहीं करते हैं. जिस समय दूसरे लोग चीजों के बारे में सोचते रहते हैं, ये लोग एक सही फैसला लेकर उनसे आगे निकल जाते हैं. जीवन में उनके आगे रहने की यह सबसे बड़ी वजहों में से एक है. आचार्य चाणक्य की मानें तो, अपने समय का सही इस्तेमाल और सही समय पर लिया गया फैसला आपकी जिंदगी को पूरी तरह से बदल सकता है.
नयी चीजें सीखने की आदत कभी नहीं छोड़ते
जीवन में जो भी लोग दूसरों से आगे रहते हैं, वे कभी यह नहीं सोचते हैं कि अब उन्हें सबकुछ आ गया है. जो भी लोग जीवन में आगे रहते हैं वे हमेशा ही नयी चीजों को सीखने के लिए तैयार रहते हैं. चाहे नयी जानकारी हो, नए एक्सपीरियंस हों या फिर नयी गलतियां, वे हर एक चीज का फायदा खुद को सुधारने के लिए उठाते हैं. अगर वे कोई गलती कर भी देते हैं, तो वे उसे एक हार की तरह नहीं बल्कि एक नयी सीख की तरह लेते हैं. उनमें दूसरों की सफलताओं को देखकर मोटिवेशन लेने की खूबी भी होती है. अपनी इन्हीं खूबियों के दम पर वह अपने अंदर के नॉलेज को लगातार बढ़ाता रहता है.
यह भी पढ़ें: क्या आप भी दूसरों के इशारों पर नाच रहे हैं? आपकी इन कमजोरियों की वजह से लोग आपको आसानी से कर लेते हैं कंट्रोल
डिसिप्लिन और खुद पर कंट्रोल
आचार्य चाणक्य के अनुसार जो लोग जीवन में दूसरों से आगे रहते हैं, उनकी जिंदगी में डिसिप्लिन ही सबसे मजबूत नींव होती है. ये लोग अपनी डेली रूटीन, आदतों और लक्षयों को लेकर हर समय सीरियस रहना जानते हैं. उन्हें यह बात बहुत ही अच्छे से पता होती है कि बिना डिसिप्लिन के अगर सफलता मिल भी जाए, तो वह लंबे समय तक टिकने वाली नहीं है. यह भी एक बड़ी वजह है कि ये लोग अपने समय का सही इस्तेमाल करते हैं, बेवजह की चीजों से दूर रहते हैं और साथ ही अपना पूरा ध्यान अपने कामों पर ही लगाते हैं. खुद पर कंट्रोल होने की वजह से वे गलत फैसले लेने से और इधर-उधर भटकने से बचे रहते हैं.
संगत और माहौल का भी पड़ता है असर
चाणक्य नीति के अनुसार अगर आप जीवन में दूसरों से आगे निकलना चाहते हैं, तो आपको अपनी संगति काफी सोच-समझकर चुननी पड़ेगी. जो भी लोग सफल और कामयाब होते हैं उन्हें यह बात बहुत ही अच्छे से पता होती है कि उनके आसपास जो लोग हैं, वे उनकी सोच और जीवन पर काफी गहरा असर डाल सकते हैं. यह एक बड़ी वजह है कि सफल लोग हमेशा उन लोगों के साथ रहना पसंद करते हैं जिनकी सोच पॉजिटिव होती है और जो इन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट करते हैं.
रिस्क लेने की रखते हैं हिम्मत
आचार्य चाणक्य के अनुसार जो भी लोग जीवन में सफल होते हैं, वे हर बार सिर्फ सुरक्षित रास्तों पर ही नहीं चलते हैं. वे जीवन में कभी भी नए मौकों को अपनाने से घबराते या फिर डरते नहीं है. वे रिस्क लेने से पहले पूरी तरह से चीजों के बारे में सोच और समझ भी लेते हैं. जब उन्हें हर एक बात समझ में आ जाती है तो वे आगे की प्लानिंग करना शुरू करते हैं. उनके अंदर का यह साहस उन्हें भीड़ से बिलकुल ही अलग खड़ा कर देता है. रिस्क लेने की इसी काबिलियत की वजह से उन्हें जीवन में ऐसे मौके भी मिल जाते हैं जो दूसरों को दिखाई तक नहीं देते हैं.
यह भी पढ़ें: मुश्किल हालातों में भी क्यों कुछ लोग कभी नहीं घबराते? आचार्य चाणक्य से जानें शांत रहने वाले लोगों की 5 सबसे बड़ी ताकत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










