पुराने कंबल और चादर को समझ रहे हैं बेकार? इन 7 तरीकों से करें दोबारा इस्तेमाल

Updated:
विज्ञापन

पुराने कंबल और चादर का घर के अलग-अलग कामों में इस्तेमाल, PC - AI

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

How To Reuse Blanket And Bedsheet At Home: पुराने कंबल और चादर को बेकार समझकर फेंकने की जरूरत नहीं है. इनसे घर के कई काम आसान हो सकते हैं. जानिए पुराने कंबल और चादर को दोबारा इस्तेमाल करने के 7 आसान तरीके.

विज्ञापन

How To Reuse Blanket And Bedsheet At Home: सर्दियां आने से पहले घरों में कंबल और रजाई निकालने का काम शुरू हो जाता है. लोग इन्हें धूप में रखते हैं ताकि लंबे समय से जमा नमी और सीलन की गंध निकल जाए. इसी दौरान कई पुराने कंबल और चादरें ऐसी भी मिलती हैं, जो अब इस्तेमाल के लायक नहीं रहतीं. ऐसे कपड़ों को फेंकने के बजाय आप घर के कई कामों में इस्तेमाल कर सकती हैं. आइए जानते हैं पुराने कंबल और चादर के कुछ आसान जुगाड़.

विज्ञापन

पेट्स के लिए बना सकती हैं आरामदायक बिस्तर

घर में कुत्ता या बिल्ली है, तो पुराने कंबल का इस्तेमाल उनके लिए बिस्तर बनाने में कर सकती हैं. कंबल को मोड़कर या छोटे टुकड़ों में काटकर मोटा बिछावन तैयार कर लें. इसके ऊपर पुरानी चादर का कवर लगा सकती हैं. कवर को आसानी से निकालकर धोया भी जा सकता है. इस तरह पेट्स के लिए सोने की एक नरम और गर्म जगह तैयार हो जाएगी.

ठंड से पौधों को बचाने में आएगा काम

सर्दियों में कुछ पौधों को ज्यादा ठंड और पाले से नुकसान हो सकता है. ऐसे में पुराने कंबल या चादर का सहारा लिया जा सकता है. रात के समय छोटे पौधों को हल्के कपड़े से ढक दें. गमले के नीचे भी पुराना कपड़ा बिछाया जा सकता है. इससे गमला सीधे ठंडी जमीन के संपर्क में नहीं रहेगा.

सफाई के लिए बना लें पोछे का कपड़ा

पुराने मोटे कंबल या सूती चादर को छोटे टुकड़ों में काटकर सफाई के काम में लिया जा सकता है. इन्हें फर्श, किचन काउंटर या दूसरी जगहों की सफाई के लिए इस्तेमाल करें. कपड़ा गंदा होने पर इसे धोकर दोबारा भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

सामान पैक करने में आएगा काम

घर बदलते समय या किसी सामान को एक जगह से दूसरी जगह ले जाते समय पुराने कंबल बहुत काम आते हैं. कांच के बर्तन, क्रॉकरी, फोटो फ्रेम या सजावट का सामान कंबल में लपेटकर रखा जा सकता है. इससे सामान के सीधे टकराने का खतरा कम हो जाता है.

स्टोर रूम के सामान को धूल से बचाएं

स्टोर रूम में रखा फर्नीचर या ऐसा सामान जिसका रोज इस्तेमाल नहीं होता, उस पर जल्दी धूल जम जाती है. पुराने कंबल और चादर को इनके ऊपर डालकर कवर की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं. इससे सामान धूल से बचा रहेगा और बार-बार सफाई करने की जरूरत भी कम होगी.

बच्चों के लिए बनाएं छोटा सा टेंट

पुरानी चादर से घर में बच्चों के लिए छोटा सा टेंट भी बनाया जा सकता है. इसके लिए चादर को कुर्सियों या किसी मजबूत टेबल के सहारे फैला दें. नीचे बैठने के लिए पुराना कंबल बिछा दें. बच्चे इसके अंदर बैठकर किताब पढ़ सकते हैं या अपने खिलौनों के साथ खेल सकते हैं.

कार की सीट और डिक्की को रखें साफ

कार में सामान रखते समय सीट या डिक्की पर गंदगी और धूल लग सकती है. खासकर भारी सामान या पेट्स को ले जाते समय पुरानी चादर या पतले कंबल को सीट या डिक्की में बिछा दें. इससे गंदगी सीधे कार की सीट पर नहीं लगेगी. काम होने के बाद कपड़े को निकालकर धो सकते हैं.

पुराने कंबल और चादर को फेंकने के बजाय इस तरह कई छोटे-बड़े कामों में दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे घर में पड़ी पुरानी चीज का सही इस्तेमाल भी हो जाता है और बेकार सामान कम होता है.

यह भी पढ़ें: जींस या जैकेट की जिप हो गई जाम? इन आसान हैक्स से मिनटों में करें ठीक

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola