बारिश में जूते भीगते ही आती है बदबू? सिर्फ धूप में रखना नहीं है इलाज, ऐसे करें ड्राई

Updated:
विज्ञापन

PC: बारिश में गिले जूतों की फोटो (AI Generated)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

How to Dry Wet Shoes: बारिश में भीगे जूतों से बदबू आती है? हेयर ड्रायर या धूप नहीं, ये आसान तरीके अपनाएं और जूतों को जल्दी व सही ढंग से सुखाएं.

विज्ञापन

How to Dry Wet Shoes: रोजमर्रा की जिंदगी में कई ऐसी छोटी-छोटी परेशानियां होती हैं, जिनका सही तरीका पता हो तो काम काफी आसान हो सकता है. काम की बात सीरीज में हम ऐसी ही रोजमर्रा से जुड़ी जरूरी बातें बताएंगे, जिनका इस्तेमाल आप अपनी दिनचर्या में तुरंत कर सकते हैं.  बारिश में जूते भीग जाना भी ऐसी ही एक आम परेशानी है. सड़क पर जमा पानी हो या अचानक हुई तेज बारिश, जूते कुछ ही मिनटों में पूरी तरह गीले हो जाते हैं.

विज्ञापन

परेशानी तब बढ़ती है जब इन्हें घर लाकर सही तरीके से सुखाया न जाए. जूतों के अंदर बची नमी से बदबू आने लगती है और लंबे समय तक नमी रहने पर फुटवियर का मटेरियल भी खराब हो सकता है. आज “काम की बात” की इस कड़ी में जानिए बारिश में भीगे जूतों को सुखाने का आसान तरीका, ताकि अगली बार उन्हें पहनते समय बदबू परेशान न करे. 

जूते भीग जाएं तो सबसे पहले क्या करें?

घर पहुंचते ही गीले जूतों को बंद रैक या जूते के बॉक्स में रखने की गलती न करें. सबसे पहले जूतों से अतिरिक्त पानी निकालें और उन्हें खुली, हवादार जगह पर रखें. अगर इनसोल आसानी से निकल सकता है, तो उसे बाहर निकालकर अलग से सूखने दें. इससे जूते के अंदर की नमी निकलने में मदद मिलेगी.

REI की footwear-care guidance के अनुसार, गीले जूतों को सामान्य तापमान वाली कम नमी की जगह पर सुखाना चाहिए. जल्दी सुखाने के लिए पंखे की हवा का इस्तेमाल किया जा सकता है.

How to Dry Wet Shoes: क्या जूतों में अखबार भरना सही है?

हां, यह जूते सुखाने का आसान तरीका है. ASICS की official shoe-care guidance के अनुसार, गीले जूतों से इनसोल निकालकर उनके अंदर अखबार भरा जा सकता है. अखबार जूते के अंदर मौजूद नमी को सोखने में मदद करता है और जूते का आकार बनाए रखने में भी मदद कर सकता है. अखबार को समय-समय पर बदलना जरूरी है. जब वह नमी से गीला हो जाए, तो उसे निकालकर सूखा अखबार डालें. इससे नमी सोखने की प्रक्रिया बेहतर तरीके से जारी रहेगी.

क्या गीले जूतों को हेयर ड्रायर से सुखा सकते हैं?

जल्दी सुखाने के चक्कर में जूतों पर बहुत तेज गर्म हवा देना सही नहीं है. REI के अनुसार, जूतों को किसी हीट सोर्स के पास रखने से बचना चाहिए, क्योंकि ज्यादा गर्मी से उनका आकार बिगड़ सकता है.

इसलिए हेयर ड्रायर की तेज गर्म हवा, हीटर या किसी दूसरे डायरेक्ट हीट सोर्स की बजाय जूतों को सामान्य तापमान पर हवा में सुखाना बेहतर है. जरूरत हो तो पंखे की सामान्य हवा का इस्तेमाल कर सकते हैं.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

क्या जूतों को तेज धूप में रखना चाहिए?

गीले जूतों को जल्दी सुखाने के लिए तेज धूप में रख देना हमेशा सही तरीका (How to Dry Wet Shoes) नहीं है. ASICS की shoe-care guidance में भी जूतों को डायरेक्ट धूप और हीटींग डिवाइस से दूर रखकर air-dry करने की सलाह दी गई है.

इसलिए जूतों को ऐसी जगह रखें जहां हवा आती-जाती रहे और वे सीधे तेज गर्मी के संपर्क में न हों. खासकर महंगे या किसी खास मटेरियल से बने जूतों के लिए निर्माता के care instructions जरूर देखें.

बदबू आने लगे तो क्या करें?

  • जूतों के अंदर नमी लंबे समय तक रहने पर बदबू की समस्या बढ़ सकती है. इसलिए सिर्फ जूते का बाहरी हिस्सा सूखना काफी नहीं है. इनसोल को निकालकर अलग से सुखाएं और जूते के अंदर भी अच्छी तरह हवा लगने दें.
  • REI की गाइडेंस के अनुसार, इनसोल पसीने को सोखते हैं और उनमें odor-causing bacteria के लिए अनुकूल वातावरण बन सकता है. इसलिए इन्हें भी नियमित रूप से साफ करके अच्छी तरह air-dry करना जरूरी है.
  • अगर जूते सूखने के बाद भी बदबू बनी हुई है, तो ASICS के अनुसार जूते पूरी तरह सूखने के बाद अंदर थोड़ी मात्रा में बेकिंग सोडा डालना गंध और बची हुई नमी को कम करने में मदद कर सकता है.

यह भी पढ़ें: चंद मिनटों में खाना खत्म कर देते हैं? पंकज त्रिपाठी की 30 मिनट वाली आदत से सीखें सही तरीका

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola