सुशील कुमार बने साहिबगंज एसडीपीओ, कई का तबादला

राज्य पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए 201 डीएसपी और एसडीपीओ का तबादला किया गया है.
साहिबगंज. राज्य पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए 201 डीएसपी और एसडीपीओ का तबादला किया गया है. विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गयी है. इस फेरबदल में साहिबगंज जिले के कई अधिकारियों का भी स्थानांतरण हुआ है.जारी आदेश के अनुसार, विशेष शाखा के पुलिस उपाधीक्षक सुशील कुमार को साहिबगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है. वहीं परवीक्षाधीन पुलिस उपाधीक्षक रविकांत साव को पुलिस उपाधीक्षक (मु.) साहिबगंज की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. वर्तमान सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की का तबादला नाला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर किया गया है. इसके अलावा मुख्यालय डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा को आइआरबी-04 लातेहार भेजा गया है. वहीं कई अन्य अधिकारियों को भी जैप-9 में डीएसपी पद पर नियुक्त किया गया है. पुलिस विभाग में हुए इस व्यापक फेरबदल के बाद प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गयी हैं तथा नये अधिकारियों के योगदान को लेकर चर्चाएं शुरू हो गयी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










