ज्वेलरी लूट मामले में तीन आरोपी रिमांड पर, नकद व आभूषण बरामद

Updated:
विज्ञापन
ज्वेलरी लूट मामले में तीन आरोपी रिमांड पर, नकद व आभूषण बरामद

आरोपियों को 48 घंटे के रिमांड पर लेकर पूछताछ की.

विज्ञापन

राजमहल. थाना क्षेत्र में हुई चर्चित ज्वेलरी दुकानदार लूट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को 48 घंटे के रिमांड पर लेकर पूछताछ की. रिमांड पर लिये गये आरोपियों में कसवा निवासी दिवाकर मंडल, चंदन मंडल तथा लालमाटी निवासी अमित दास शामिल हैं. पूछताछ में आरोपियों ने लूट की योजना और अन्य लोगों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी है. गुप्त सूचना पर पुलिस ने बुधबरिया में छापेमारी कर दो लाख रुपये नकद एवं कुछ आभूषण बरामद किये. पुलिस ने बरामद सामान न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है. थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने कहा कि मामले में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा.

विज्ञापन
Rakesh Kumar

लेखक के बारे में

By Rakesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola