मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

प्रखंड मुख्यालय परिसर में बुधवार को किसानों के मुद्दों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया. इसका नेतृत्व मंडल अध्यक्ष मनीष भारती ने किया.
प्रतिनिधि, बरहेट प्रखंड मुख्यालय परिसर में बुधवार को किसानों के मुद्दों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया. इसका नेतृत्व मंडल अध्यक्ष मनीष भारती ने किया. 12 सूत्री मांग पत्र राज्यपाल के नाम बीडीओ को सौंपा. भाजपा नेताओं ने हेमंत सरकार पर किसान विरोधी नीतियों और वादाखिलाफी का आरोप लगाया. कहा कि चुनाव पूर्व महागठबंधन सरकार ने किसानों से धान का 3200 रूपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य, मुफ्त बिजली और किफायती खाद-बीज का वादा किया था, जो अब तक अधूरा है. आरोप लगाया कि 48 घंटे में भुगतान का दावा करने वाली सरकार ने महीनों बाद भी करोड़ों का भुगतान नहीं किया है. पीडीएस नमक तक की कालाबाजारी हो रही है. मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गयी. मौके पर जिला उपाध्यक्ष खगेंद्र साह, महिला मोर्चा की रमिता तिवारी के अलावे अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










