धुरंधर 2 के मेकर्स पर लगा स्क्रिप्ट चोरी का आरोप, लीगल एक्शन लेने का दावा

Updated:
विज्ञापन
Dhurandhar 2 story copy controversy santosh kumar rs claims legal action

रणवीर सिंह और राइटर संतोष कुमार आरएस

Dhurandhar 2: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच कहानी चोरी का आरोप सामने आया है. राइटर संतोष कुमार आरएस ने दावा किया है कि फिल्म उनकी 2023 में लिखी स्क्रिप्ट पर आधारित है और उन्होंने इस मामले में कानूनी कार्रवाई की बात कही है. जानिए पूरा मामला…

विज्ञापन

Dhurandhar 2: बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म ‘धुरंधर 2’ अब एक नए विवाद में घिरती नजर आ रही है. जहां एक तरफ फिल्म की कमाई और स्टारकास्ट की जमकर तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी तरफ इसकी कहानी को लेकर बड़ा आरोप सामने आया है.

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को रिलीज हुई थी और महज 13 दिनों में करीब 900 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है. फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन जैसे सितारों की एक्टिंग को खूब सराहा जा रहा है. लेकिन इसी बीच राइटर संतोष कुमार आरएस ने फिल्म पर गंभीर आरोप लगा दिए हैं. उनका कहना है कि ‘धुरंधर 2’ की कहानी उनकी लिखी स्क्रिप्ट से ली गई है, जिसे उन्होंने साल 2023 में तैयार किया था.

संतोष कुमार ने कानूनी कार्रवाई करने का किया दावा

संतोष कुमार आरएस के मुताबिक, उन्होंने इस कहानी को कई प्रोडक्शन हाउस को सुनाया था और बड़े कलाकारों तक पहुंचाने की कोशिश भी की थी. उन्होंने दावा किया कि उनकी स्क्रिप्ट स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन में नवंबर 2023 में रजिस्टर भी है और उनके पास इसके सबूत, ईमेल और ड्राफ्ट मौजूद हैं. उन्होंने साफ कहा है कि वह जल्द ही इस मामले में कानूनी कार्रवाई करेंगे.

फिल्म को ‘पॉलिटिकल प्रोपेगेंडा’ का रूप दिया गया

इतना ही नहीं, संतोष ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी कहानी को बदलकर फिल्म में ‘पॉलिटिकल प्रोपेगेंडा’ का रूप दे दिया गया है, जबकि उन्होंने इसे केवल एंटरटेनमेंट के उद्देश्य से लिखा था. उनका कहना है कि इंडस्ट्री में नए राइटर्स के साथ इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं और वह चाहते हैं कि इस मामले को सबके सामने लाया जाए. फिलहाल, इन आरोपों पर फिल्म की टीम की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन इस विवाद ने फिल्म की सफलता के बीच एक नया मोड़ जरूर ला दिया है.

यह भी पढे़ं: कैंसर से जंग जीतने के बाद मनीषा कोइराला ने बदला लुक, देखें तस्वीर

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola