कैंसर से जंग जीतने के बाद मनीषा कोइराला ने बदला लुक, देखें तस्वीर

Updated at : 31 Mar 2026 3:37 PM (IST)
विज्ञापन
Manisha Koirala New Look salt pepper look embraces natural beauty heeramandi

एक्ट्रेस मनीषा कोइराला का नया लुक

Manisha Koirala New Look: मनीषा कोइराला ने अपने सफेद बालों को अपनाकर खूबसूरती की नई मिसाल पेश की है. उन्होंने बताया कि अब उन्हें किसी परफेक्ट लुक की जरूरत नहीं लगती और असली सुंदरता शांति और खुद को स्वीकार करने में है. देखिए कैंसर से जंग जीतने के बाद मनीषा का नया लुक…

विज्ञापन

Manisha Koirala New Look: जहां बॉलीवुड में हमेशा यंग और परफेक्ट दिखने का दबाव बना रहता है, वहीं मनीषा कोइराला ने इस ट्रेंड को तोड़ते हुए कुछ ऐसा किया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है. ‘हीरामंडी’ में मल्लिकाजान बनकर छा जाने वाली मनीषा अब अपने असली लुक को लेकर सुर्खियों में हैं. दरअसल, मनीषा कोइराला ने हाल ही में अपने सफेद बालों यानी ‘साल्ट एंड पेपर’ लुक को खुले दिल से अपनाया है. जहां कई एक्ट्रेसेस उम्र छिपाने के लिए बालों को डाई करती हैं, वहीं मनीषा बिना किसी झिझक के अपने नेचुरल लुक में नजर आ रही हैं.

मनीषा ने कैंसर जैसी बीमारी को हराया

मनीषा का कहना है कि अब उन्हें खुद को किसी तय खूबसूरती के पैमाने में ढालने की जरूरत नहीं लगती. उन्होंने बताया कि इस बदलाव के बाद उन्हें एक अलग तरह की आजादी और सुकून महसूस हो रहा है. उनके मुताबिक, असली खूबसूरती उम्र के साथ और गहरी होती है, उसे छुपाने की जरूरत नहीं है. उनकी यह सोच यूं ही नहीं आई है. मनीषा ने जिंदगी में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को हराया है, जिसके बाद उनका नजरिया पूरी तरह बदल गया. पहले जहां वह बाहरी सुंदरता पर ज्यादा ध्यान देती थीं, अब उनके लिए असली खूबसूरती मन की शांति, आत्मविश्वास और दयालुता में है.

नए लुक को फैंस ने किया पसंद

उनके इस नए अंदाज को फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि मनीषा आज भी उतनी ही खूबसूरत हैं, जितनी ‘खामोशी’ और ‘बॉम्बे’ के दौर में थीं. उनकी सादगी और आत्मविश्वास लोगों को इंस्पायर कर रहा है. खास बात यह भी है कि बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा रेखा ने भी मनीषा की जमकर तारीफ की है. बताया जा रहा है कि रेखा ने उन्हें फोन कर ‘हीरामंडी’ में उनके काम की सराहना की, जिसे सुनकर मनीषा भावुक हो गईं.

यह भी पढे़ं: बिना शादी मां बनने जा रहीं पूनम पांडे, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं एक्ट्रेस

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola