लो वोल्टेज से व्यवसायियों में रोष
Updated at : 30 Aug 2017 5:16 AM (IST)
विज्ञापन

बरहरवा : बाजार में अनियमित विद्युत आपूर्ति रहने से स्थानीय व्यवसायियों में काफी आक्रोश है. उनका व्यवसाय पर काफी असर पड़ रहा है. कहीं-कहीं लॉ वोल्टेज से परेशानी हो रही है. इस कारण उनके प्रतिष्ठान में उपकरण नहीं चल पा रहे हैं. अगर विद्युत आपूर्ति सही ढंग से होने लगे तो बरहरवा के व्यवसाय पर […]
विज्ञापन
बरहरवा : बाजार में अनियमित विद्युत आपूर्ति रहने से स्थानीय व्यवसायियों में काफी आक्रोश है. उनका व्यवसाय पर काफी असर पड़ रहा है. कहीं-कहीं लॉ वोल्टेज से परेशानी हो रही है. इस कारण उनके प्रतिष्ठान में उपकरण नहीं चल पा रहे हैं. अगर विद्युत आपूर्ति सही ढंग से होने लगे तो बरहरवा के व्यवसाय पर भी काफी विकास होगा.
व्यवसायियों ने कहा
विद्युत आपूर्ति नहीं रहने से दुकान में रखा केक खराब हो जाता है. काफी नुकसान होता है. अगर विद्युत आपूर्ति सुधर जाये तो पिज्जा, वर्गर की भी व्यवसाय चल सकता है.
अनिल गुप्ता
विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से दिनभर काम नहीं हो पाता है. कभी-कभी बिजली आती है. बाकी समय जेनरेटर से ही काम चलाना पड़ता है.प्रभात गुप्ता
लाइट नहीं रहने से कोल्ड ड्रिंक्स की बिक्री घट गयी है. जेनरेटर चलाकर काम करना पड़ता है, जो काफी महंगा पड़ता है. काफी परेशानी है.मनीष शर्मा
कुछ दवाइयां व वैक्सीन ऐसी है, जो बिना फ्रिज में रखे नहीं चल सकती है. समय से पहले दवाई नष्ट हो जाती है. कभी-कभी बिजली आती है बर्फ में दवा रखना पड़ता है. कृष्णा भगत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




