वैक्सिंग के दर्द को कहें हमेशा के लिए गुडबाय! इन 4 नुस्खों से मिनटों में हटाएं अनचाहे बाल

अनचाहे बालों को हटाने के आसान तरीके Ai image
Hair Removal Tips: अगर आप भी बार-बार पार्लर जाने और दर्द सहने से परेशान हो चुकी हैं, तो अब वक्त है एक आसान और स्मार्ट बदलाव का. घर में मौजूद कुछ साधारण सी चीजों का इस्तेमाल करके आप मिनटों में ही अनचाहे बालों को हटा सकती हैं और साथ ही एक साफ, सॉफ्ट और खूबसूरत स्किन भी पा सकती हैं.
Hair Removal Tips: हर लड़की की चाहत होती है कि उसकी स्किन हमेशा स्मूद और क्लीन रहे, लेकिन वैक्सिंग के पीछे छिपा दर्द कई लोगों के लिए एक बड़ी परेशानी बन जाता है. खासकर जब आपकी स्किन सेंसिटिव हो, तब यह समस्या और भी बढ़ जाती है. आज का यह आर्टिकल उन लड़कियों के लिए है, जिन्हें क्लीन और स्मूद स्किन तो चाहिए, लेकिन वैक्सिंग के दर्द से बचना भी है. इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके घर पर ही मौजूद हैं और जिनके इस्तेमाल से आप आसानी से शरीर के अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकती हैं. ये पूरी तरह से नेचुरल उपाय हैं और इनके रेगुलर इस्तेमाल से आपको अच्छे रिजल्ट्स मिल सकते हैं.
बेसन और हल्दी का पेस्ट
बेसन और हल्दी का कॉम्बिनेशन पुराने समय से ही स्किनकेयर रूटीन में इस्तेमाल किया जाता रहा है. इसका इस्तेमाल करना काफी ज्यादा आसान है. इसके लिए आपको 2 चम्मच बेसन में 1 चुटकी हल्दी और थोड़ा सा दूध मिला लेना है. अब इस पेस्ट को उन जगहों पर लगाएं जहां से आपको बालों को हटाना है. जब यह अच्छी तरह से सूख जाए तो बालों को हल्के हाथों से रगड़कर हटाना शुरू कर दें. एक बार में भले ही बाल न हटें लेकिन कुछ ही दिन इसके इस्तेमाल से बाल काफी हद तक कम हो जाते हैं.
यह भी पढ़ें: धूप में बिताते हैं पूरा दिन? ये आसान रुटीन आपके चेहरे को रखेगा फ्रेश और हाइड्रेटेड
चीनी और नींबू का स्क्रब
चीनी और नींबू का इस्तेमाल भी आप एक नेचुरल स्क्रब की तरह कर सकते हैं. इसके लिए आपको 1 चम्मच चीनी में कुछ नींबू की बूंदें मिक्स करनी है और इसे अपनी स्किन पर लगाकर हल्के हाथों से रगड़ना है. यह स्किन में मौजदू डेड सेल्स को हटाने के साथ-साथ बालों को भी कमजोर करता है और उन्हें बढ़ने से भी रोकता है.
पपीता और हल्दी का कॉम्बिनेशन
कच्चे पपीते का इस्तेमाल बालों की जड़ों को कमजोर करने के लिए किया जा सकता है. इसके लिए आपको पपीते को अच्छे से मैश कर लेना है और फिर उसमें चुटकीभर हल्दी मिलाकर इसे अपनी स्किन पर मसाज करना है. हफ्ते में जब आप इसका इस्तेमाल 2 से 3 बार कर लेते हैं, तो आपके शरीर से अनचाहे बाल देखते ही देखते कम होने लग जाते हैं.
अंडा और कॉर्नफ्लोर का पैक
शरीर के अनचाहे बालों को हटाने के लिए आप अंडे और कॉर्नफ्लोर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको अंडे के सफेद वाले हिस्से को कॉर्नफ्लोर के साथ मिक्स करके एक पेस्ट तैयार करना है. अब इस पेस्ट को अपनी स्किन पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें. जब यह अच्छी तरह से सूख जाए तो अच्छी तरह से इसे खींचकर निकाल लें. यह एक नेचुरल पील-ऑफ मास्क हैं जिसका इस्तेमाल बालों को जड़ों से हटाने के लिए किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: महंगे प्रोडक्ट्स भी फेल हैं इन घरेलू नुस्खों के आगे! हफ्ते में बस एक बार आजमाएं और देखें चेहरे पर जादुई निखार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




